जीतन राम मांझी कोरोना वायरस से संक्रमित, HAM की आगामी बैठक स्थगित

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Dec 14 2020 7:53PM
‘हम’ द्वारा सोमवार को यहां जारी बयान में कहा गया कि पार्टी के 76 वर्षीय संस्थापक अध्यक्ष मांझी की कोरोना वायरस जांच की गई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी बैठक स्थगित कर दी गई। ‘हम’ द्वारा सोमवार को यहां जारी बयान में कहा गया कि पार्टी के 76 वर्षीय संस्थापक अध्यक्ष मांझी की कोरोना वायरस जांच की गई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
बयान के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से स्टैंड रोड पर मांझी को आवंटित बंगले को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। इस बंगले का इस्तेमाल पार्टी दफ्तर के रूप में किया जाता है। बयान में कहा गया कि इसकी वजह से 18 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।आज मेरा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉज़ीटिव आया है।
— Jitan Ram Manjhi (@JitanramMajhi) December 13, 2020
पिछले एक सप्ताह में जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं उनसे आग्रह है कि कृपया वे अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














