पत्रकार रवीश कुमार को 2019 के रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार से किया गया सम्मानित

journalist-ravish-kumar-was-honored-with-the-2019-ramon-magsaysay-award
[email protected] । Aug 2 2019 10:59AM

इस साल के रमन मैगसायसाय पुरस्कार के चार अन्य विजेताओं में म्यामां के ‘को स्वे विन’, थाइलैंड की ‘अंगखाना नीलापाइजित’, फिलीपीन के ‘रैयमुंडो पुजंते कायाबायऐब’ और दक्षिण कोरिया के ‘किम जोंग की’ शामिल हैं।

मनीला। भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार 2019 से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है। प्रशस्ति पत्र में 44 वर्षीय कुमार को भारत के सबसे प्रभावी टीवी पत्रकारों में से एक बताया गया है। वह एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक हैं।

उनका नाम उन पांच व्यक्तियों में शुमार है जिन्हें इस पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि कुमार का कार्यक्रम “प्राइम टाइम” “आम लोगों की वास्तविक, अनकही समस्याओं को उठाता है।’’ साथ ही इसमें कहा गया, “अगर आप लोगों की अवाज बन गए हैं, तो आप पत्रकार हैं।”

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक पोम्पियो से कहा, कश्मीर पर पाक से सिर्फ द्विपक्षीय वार्ता होगी

इस साल के रमन मैगसायसाय पुरस्कार के चार अन्य विजेताओं में म्यामां के ‘को स्वे विन’, थाइलैंड की ‘अंगखाना नीलापाइजित’, फिलीपीन के ‘रैयमुंडो पुजंते कायाबायऐब’ और दक्षिण कोरिया के ‘किम जोंग की’ शामिल हैं। 1957 में शुरू हुए इस पुरस्कार को एशिया का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़