न्यायमूर्ति सबीना ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की

Justice Sabina

राजभवन के दरबार हाॅल में हुआ, जहां मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सबीना के स्थानांतरण के संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को पढ़ा

 शिमला न्यायमूर्ति सबीना ने आज यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: न्यायमूर्ति अनूप चितकारा को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में गरिमापूर्ण विदाई दी गई

इस समारोह का आयोजन राजभवन के दरबार हाॅल में हुआ, जहां मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति सबीना के स्थानांतरण के संबंध में विधि और न्याय मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना को पढ़ा।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल की मर्यादा और संस्कृति भूल गए हैं अग्निहोत्री: नेता प्रतिपक्ष का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गाली देने के लिए कहना शर्मनाक-भाजपा

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़