कर्नाटक में कोविड-19 से महिला की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई

Covid-19

कर्नाटक में इस खतरनाक वायरस से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मरीज को कुछ दिन पहले सांस में तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। छह अप्रैल को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

बेंगलुरु। कर्नाटक के गडग जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 80 वर्षीय एक महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गयी। उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी जिसके बाद जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। कर्नाटक में इस खतरनाक वायरस से अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: जहां कोविड-19 के मामले नहीं है, उन जिलों से लॉकडाउन हटाने के पक्ष में: येदियुरप्पा 

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मरीज को कुछ दिन पहले सांस में तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। छह अप्रैल को उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बुधवार रात 12 बजकर 55 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या बुधवार शाम तक 181 बताई गई है।

इसे भी देखें : Delhi, Noida समेत UP के ये सभी इलाके आधी रात से पूरी तरह सील 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़