कर्नाटक के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस-BJP के बीच कड़ी टक्कर

karnataka-urban-local-body-election-results-2018
[email protected] । Sep 3 2018 5:00PM

कर्नाटक के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को सोमवार को भाजपा से कड़ी चुनौती मिली लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी दल जद(एस) के साथ चुनाव के बाद किए गए गठबंधन के चलते वह स्थानीय निकाय में बहुमत में है।

बेंगलुरू। कर्नाटक के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को सोमवार को भाजपा से कड़ी चुनौती मिली लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी दल जद(एस) के साथ चुनाव के बाद किए गए गठबंधन के चलते वह स्थानीय निकाय में बहुमत में है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शनिवार को हुए चुनावों में कांग्रेस को 966 सीटों पर जीत मिली और भाजपा के खाते में 910 सीटें आयीं।

अभी तक 2,709 में से 2,628 सीटों के नतीजे घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार में गठबंधन में होने के बावजूद कांग्रेस और जद(एस) ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था लेकिन उन्होंने पहले ही एलान कर दिया कि वे शहरी निकाय चुनावों के बाद गठबंधन करेंगे। कांग्रेस और जद(एस) ने मिलकर 1,339 सीटें जीती हैं जिसके साथ उन्हें स्पष्ट तौर पर भाजपा पर बढ़त और यूएलबी की अधिकतम सीटों पर कब्जा मिल गया है।

यह चुनाव कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के लिए परीक्षा मानी जा रही थी। राज्य में तीन नगर निगमों, 29 नगर परिषदों, 52 शहरी नगर परिषदों और 20 शहरी पंचायतों के लिए चुनाव हुए। कोडागु में हाल में आई बाढ़ के कारण जिले के शहरी स्थानीय निकाय के लिए चुनाव स्थगित कर दिये गए थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़