Kashmir: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

Snowfall
ANI

विभाग के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी की वजह से घाटी में सर्दी बढ़ गई तथा बच्चों और बुजुर्गों को मौसम संबंधि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दौर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने दिन में और अधिक बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है।

विभाग ने बताया कि श्रीनगर सहित घाटी के अधिकतर हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से घाटी में पिछले तीन सप्ताह का शुष्क दौर समाप्त हो गया।

विभाग के मुताबिक, बारिश और बर्फबारी की वजह से घाटी में सर्दी बढ़ गई तथा बच्चों और बुजुर्गों को मौसम संबंधि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  उन्होंने बताया कि शुक्रवार से एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी में कई स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि हुई है तथा गुलमर्ग में बुधवार रात कोपारा शून्य से नीचे पहुंच गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तथा गुलमर्ग में पारा शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़