कथक नर्तक बिरजू महाराज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा थे : उपराष्ट्रपति नायडू

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कला जगत को भारी क्षति हुई है। बिरजू महाराज का सोमवार तड़के उनके आवास पर निधन हो गया।
नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कला जगत को भारी क्षति हुई है।
इसे भी पढ़ें: Delhi Weather Update | ठंड का कहर जारी, दिल्ली के कुछ हिस्सों में चल सकती है शीतलहर
बिरजू महाराज का सोमवार तड़के उनके आवास पर निधन हो गया। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वैश्विक स्तर पर प्रख्यात कथक नर्तक अपनी अनूठी शैली की वजह से स्वयं में संस्था थे और पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा थे। उनका निधन पूरे कला जगत के लिए बड़ी क्षति है।’’ उप राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ मैं हृदय से उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।
अन्य न्यूज़












