Gujarat Election के नतीजों पर बोले केजरीवाल, भाजपा का किला भेदने में सफल रहे, अगली बार जीतेंगे

Kejriwal on election results
ANI
अंकित सिंह । Dec 8 2022 5:23PM

रविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों को मैं खासतौर पर शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, क्योंकि आप लोगों से बहुत प्यार मिला, बहुत सम्मान मिला, विश्वास मिला और मैं जिंदगी भर आपका आभारी रहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है।

गुजरात चुनाव में अपनी ताकत झोंकने वाले आम आदमी पार्टी को निराशा हाथ लगी है। आम आदमी पार्टी सिर्फ 5 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई है। हालांकि, आम आदमी पार्टी इसे बड़ी सफलता मान रही है। गुजरात में इन 5 सीटों पर जीत के साथ ही आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हो गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही गुजरात के चुनावी नतीजों पर उन्होंने कहा कि अगली बार जनता के आशीर्वाद से भाजपा के किले को फतह करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को 13% वोट मिले हैं। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि 10 साल पहले बनी पार्टी के लिए राष्ट्रीय पार्टी बनना गर्व की बात है। देश में बहुत कम राष्ट्रीय पार्टी हैं, उनमें से आम आदमी पार्टी एक है। 

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election 2022 में कांग्रेस पार्टी की ये रही कमजोरी, हार के बाद रघु शर्मा ने भी दिया इस्तीफा

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों को मैं खासतौर पर शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, क्योंकि आप लोगों से बहुत प्यार मिला, बहुत सम्मान मिला, विश्वास मिला और मैं जिंदगी भर आपका आभारी रहूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है, इस बार किला भेदने में सफल हुए, अगली बार जीतने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि 39 लाख वोट हमें मिले हैं। इतने सारे वोटर्स ने हम पर भरोसा जताया है। हम लोगों का आभारी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने गुजरात में पॉजिटिव कैंपेन चलाया। कोई गाली गलौज नहीं की। किसी के खिलाफ है भद्दी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला है। 

इसे भी पढ़ें: क्या है वो मोदी मंत्र जिससे कमल की जड़ें नर्मदा किनारे की मिट्टी में ऐसे गहराई से गड़ी और इसकी पंखुड़ियां मचल कर खिल उठी

AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे इसुदन गढ़वी ने कहा कि मुझे गर्व है कि 40 लाख से ज्यादा लोगों ने हमें वोट किया है, ये बहुत बड़ी बात है। इससे पहले मेरी जीत तब हो गई थी जब भाजपा ने स्कूल पर बात करनी शुरू कर दी थी। पहली बार में मेरे 5-6 उम्मीदवार विधायक बन रहे हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने एक ट्वीट कर कहा कि एक छोटी सी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए गुजरात की जनता का बहुत-बहुत शुक्रिया और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। हम भारत को No. 1 राष्ट्र बनाने के संकल्प पर अडिग हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़