शपथ ग्रहण के चंद घंटों बाद एक्शन में Kerala सरकार, CM Satheesan ने Ministers के साथ की पहली बैठक।

V D Satheeshan
ANI

केरल में मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के नेतृत्व में यूडीएफ सरकार ने शपथ ग्रहण के तत्काल बाद पहली मंत्रिमंडल बैठक आयोजित कर कार्यभार संभाल लिया है। इस बैठक में सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े कई अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनके बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री के साथ 20 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद, सतीशन और अन्य मंत्री राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा आयोजित चाय पार्टी के लिए लोक भवन गए। उसके बाद मंत्री राज्य सचिवालय पहुंचे। सतीशन अपने कक्ष में गए, पदभार ग्रहण किया और फिर उस हॉल में गए जहां मंत्रिमंडल की बैठकें होती हैं।

केरल के मुख्य सचिव ए. जयतिलक भी बैठक में उपस्थित थे। सतीशन ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और उनकी प्रतियां मंत्रियों को सौंपी। उम्मीद है कि वह बाद में मीडिया को संबोधित करेंगे और मंत्रिमंडल की बैठक तथा उसमें लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देंगे। केरल विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें जीतकर संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने सरकार बनायी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़