Kerala High Court के मुख्य न्यायाधीश की महाकालेश्वर मंदिर में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Kerala High Court Chief Justice
प्रतिरूप फोटो
kerala high court website

केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आशीष देसाई को मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान उल्टी और बेचैनी की समस्या हुई जिसके बाद उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि देसाई का मंदिर परिसर में प्रारंभिक उपचार किया गया और बाद में उन्हें ‘उज्जैन हार्ट केयर’ अस्पताल ले जाया गया।

उज्जैन। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आशीष देसाई को मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान उल्टी और बेचैनी की समस्या हुई जिसके बाद उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देसाई का मंदिर परिसर में प्रारंभिक उपचार किया गया और बाद में उन्हें ‘उज्जैन हार्ट केयर’ अस्पताल ले जाया गया। 

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के अंगुल में बस और डंपर की टक्कर में चालक की मौत, अन्य पांच घायल

उज्जैन हार्ट केयर अस्पताल के डॉ. चिराग देसाई ने बताया, ‘‘केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आशीष देसाई को उल्टी और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की और कहा कि केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुबह-सुबह भगवान के दर्शन के लिए उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बेचैनी की शिकायत के बाद मुख्य न्यायाधीश को मंदिर में चिकित्सा सहायता दी गई और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़