यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की तैयारी में योगी सरकार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- अब इसकी जरूरत

keshav prasad maurya
ani twitter
अंकित सिंह । Apr 23 2022 2:51PM

केशव मौर्य ने कहा कि सभी को समान नागरिक संहिता की मांग और उसका स्वागत करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में विचार कर रही है। हम इसके पक्ष में हैं और यह यूपी और देश की जनता के लिए जरूरी है। यह भी भाजपा के प्रमुख वादों में से एक है।

एक बार फिर से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा कर एक नया राजनीतिक राग छेड़ दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। अपने बयान में केशव मौर्य ने कहा कि सभी को समान नागरिक संहिता की मांग और उसका स्वागत करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में विचार कर रही है। हम इसके पक्ष में हैं और यह यूपी और देश की जनता के लिए जरूरी है। यह भी भाजपा के प्रमुख वादों में से एक है।

केशव मौर्य ने आगे कहा कि जब देश में सबका साथ, सबका विकास के तहत एक जैसा काम हो रहा है तब यूनिफॉर्म सिविल कोड भी लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो प्रमुख मुद्दे हैं उनमें धारा 370, राम मंदिर निर्माण और यूनिफॉर्म सिविल कोड हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण हो रहा है, धारा 370 हटाई गई लेकिन विपक्ष ने साथ नहीं दिया। अब यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किया जाएगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे और वर्तमान में बसपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का समर्थन दिया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़