कोलकाता: प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने और अनुचित व्यवहार करने के आरोप में 153 लोग गिरफ्तार

firecrackers
ANI
Renu Tiwari । Oct 23 2025 3:27PM

कोलकाता पुलिस ने दीपावली के बाद हुए जश्न के दौरान विभिन्न कानूनों के उल्लंघन करने के आरोप में 153 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें अनुचित व्यवहार और प्रतिबंधित आतिशबाजी छोड़ना शामिल है।

कोलकाता पुलिस ने दीपावली के बाद हुए जश्न के दौरान विभिन्न कानूनों के उल्लंघन करने के आरोप में 153 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें अनुचित व्यवहार और प्रतिबंधित आतिशबाजी छोड़ना शामिल है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी। बुधवार को की गई कुल गिरफ्तारियों में से 146 लोगों को अभद्र व्यवहार के लिए गिरफ्तार किया गया जबकि सात लोगों को प्रतिबंधित पटाखे फोड़ने के लिए गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस का 2029 तक सीएम रहने का दावा! एकनाथ शिंदे के लिए सियासी कुर्सी का अप्रत्यक्ष संदेश- कांग्रेस की चुटकी

अधिकारी ने बताया कि जुए से संबंधित किसी भी अपराध के तहत कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, साथ ही पुलिस ने इस दौरान 383 यातायात अभियोग भी शुरू किए। इस अभियान के दौरान, पुलिस अधिकारियों ने 16.95 किलोग्राम प्रतिबंधित आतिशबाजी सामग्री और 14.4 लीटर अवैध शराब भी जब्त की।

इसे भी पढ़ें: India To Cut Russian Oil Imports | अमेरिकी प्रतिबंधों के आगे झुका भारत?? रूस से तेल खरीद में होगी भारी कटौती! Reuters Report

अधिकारी ने बताया कि यातायात उल्लंघन मामलों में 85 मामले बिना हेलमेट के वाहन चलाने के हैं। साथ ही 37 मामले बिना हेलमेट के पीछे बैठने, 73 लापरवाही से वाहन चलाने और 64 शराब पीकर वाहन चलाने के थे। 124 ऐसे मामले हैं जो अन्य श्रेणी के अपराधों में शामिल थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़