पुलिसकर्मी ने दिव्यांग लड़की के साथ की छेड़खानी, किया गया गिरफ्तार

rape
Prabhasakshi

दिव्यांग लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में कोलकाता पुलिस का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार किया गया।आरोपी कोलकाता पुलिस के रिजर्व बल में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोलकाता। कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक ऑटो रिक्शा के भीतर एक दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में शनिवार को एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: वेंकैया नायडू ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का किया उद्घाटन, अनुराग ठाकुर बोले- खेल की भावना का करें सम्मान

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, आरोपी कोलकाता पुलिस के रिजर्व बल में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी एक ऑटो रिक्शा में पीड़िता और उसकी मां के साथ जा रहा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़