चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव इलाज के लिए मुंबई रवाना

Lalu Prasad Yadav heads to Mumbai for treatment
[email protected] । May 23 2018 10:16AM

चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे और इस समय अस्थायी जमानत पर रिहा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद हृदय संबंधी तकलीफों के इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए।

पटना। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे और इस समय अस्थायी जमानत पर रिहा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद हृदय संबंधी तकलीफों के इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को झारखंड उच्च न्यायालय ने छह हफ्ते की जमानत दी है। वह जब यहां के जयप्रकाश नारायण हवाईअड्डे पर पहुंचे तब व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। लालू के साथ राजद नेता भोला यादव भी मुंबई गए हैं। 

69 वर्षीय नेता के परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि लालू मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के प्रसिद्ध डॉक्टर रमाकांत पांडा से मिलने का समय मांगा है। लालू मुंबई से बेंगलुरू जाएंगे जहां वह गुर्दे की तकलीफ के संबंध में एक अस्पताल के विशेषज्ञों से विचार विमर्श करेंगे। लालू उच्च रक्तचाप और मधुमेह सहित कई बीमारियों से ग्रस्त हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़