सावधान! अगर आप जा रहे हैं कश्मीर तो आपके लिए ये खबर पढ़ना है जरूरी

landslide-hits-traffic-on-jammu-srinagar-national-highway
[email protected] । Dec 15 2018 5:33PM

जम्मू कश्मीर से अगर आप श्रीनगर की तरफ जाना चाहते हैं तो एक बार खबर को ध्यान से पढ़ें।

बनिहाल। रामसू के निकट गंगरू में शनिवार को भूस्खलन के कारण 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस दौरान सैकड़ों वाहन फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर बनिहाल-रामबन खंड के पास भूस्खलन हुआ । वाहनों की आवाजाही जल्द बहाल करने के लिए सड़क को साफ करने का काम भी शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें: भारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

उन्होंने बताया, ‘भूस्खलन के कारण दिन में ग्यारह बजे जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ। सड़क की सफाई का काम पूरी रफ्तार से चल रहा है और जल्द ही यातायात बहाल होने की उम्मीद है।’ कश्मीर को बाकी देश से जोड़ने वाली सड़क पर बुधवार को जवाहर सुरंग के आसपास भारी बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हुआ। बर्फबारी की वजह से सड़कों पर फिसलन बढ़ गयी। दो दिनों तक बंद रहने के बाद शुक्रवार को राजमार्ग पर एक तरफ से यातायात बहाल हो गया। सड़क बंद होने से 1800 गाड़ियां फंस गयी थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़