बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज, गर्भवती कॉन्स्टेबल को लगी चोट

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोलगवां थाना के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बजरंगी सतना सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां टीआई डीपी सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले में धर्मातरण के शक को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत कई नेताओं ने दी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात तक पिटाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन करते रहे। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कराने की बात करी है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस धक्का-मुक्की के बीच एक गर्भवती कॉन्स्टेबल को चोट लग गई।
आपको बता दें कि सीएसपी ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भगाने की कोशिश की। जिसके बाद मौजूद कुछ लोग सड़क पर टायर जलाकर चक्काजाम करने लगे। पुलिस की समझाइश के बाद वहां कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। और इसी धक्का-मुक्की के दौरान गर्भवती कॉन्स्टेबल प्रियंका सिंह पटेल को चोट लग गई।
इसे भी पढ़ें:65 साल पुराना है मध्य प्रदेश का इतिहास, पं.रविशंकर शुक्ल थे प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री
दरअसल सतना में नवरंग पार्क के सामने चर्च ऑफ गॉड है। उसके फादर बीजू थॉमस हैं। सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी कि धर्मातरण किया जा रहा है। इसके बाद यहां बजरंग दल के करीब 50 कार्यकर्ता पहुंच गए। सूचना के बाद सब-इंस्पेक्टर शैलेन्द्र पटेल भी फोर्स के साथ पहुंच गए।
वहीं चर्च में देखा तो प्रार्थना चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया। सीएसपी और कोलगवां टीआई भी आए, तो बातचीत शुरू हुई। फादर ने कहा कि हर रविवार 9 से 11 बजे तक प्रार्थना होती है। हम वही कर रहे हैं। वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, तो पता चला कि सभी स्वेच्छा से आए हैं।
इसे भी पढ़ें:उपचुनाव में ड्यूटी कर रहे है शिक्षक की हुई हार्ट अटैक से मौत, एसडीएम ने की पुष्टि
घटना से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोलगवां थाना के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बजरंगी सतना सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां टीआई डीपी सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
अन्य न्यूज़















