उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप, योगी इस्तीफा दें: संजय सिंह

law-system-stops-in-uttar-pradesh-yogi-resigns-sanjay-singh
[email protected] । Dec 4 2018 3:18PM

उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा ‘‘वोट, सत्ता और नफ़रत की राजनीति के लिए आज फिर भाजपाईयों ने दो हिंदुओं की हत्या करा दी, भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।’’

 नयी दिल्ली। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुलंदशहर में सांप्रदायिक हिंसा का हवाला देते हुये कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के लिये जिम्मेदार राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पद से इस्तीफा दे देना चाहिये। सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘‘योगी के राज में उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। क़ानून का राज, जंगलराज में तब्दील हो चुका है। योगी से प्रदेश नहीं संभल रहा, उनको अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।’’

उन्होंने भाजपा पर सांप्रदायिक हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुये कहा ‘‘वोट, सत्ता और नफ़रत की राजनीति के लिए आज फिर भाजपाईयों ने दो हिंदुओं की हत्या करा दी, भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं।’’ सिंह ने भाजपा पर देश को ‘तालिबान’ बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुये लोगों को आगाह किया "भाजपा से सावधान वरना नहीं बचेगा हिंदुस्तान।" 

यह भी पढ़ें: बुलंदशहर हिंसा में तीन आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनावपूर्ण शांति

बुलंदशहर जिले में हिंसक भीड़ की हिंसा में एक पुलिस अधिकारी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुये सिंह ने कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के जांबाज पुलिस अधिकारी सुबोध सिंह की शहादत को नमन, शहीद सुबोध सिंह ने हिंसा, नफ़रत और उपद्रव रोकने में अपनी जान गंवाई। उत्तर प्रदेश की जनता को सोचना होगा कि दंगाई सोच रखने वाले योगी के हाथों में प्रदेश कैसे सुरक्षित रहेगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़