SP छोड़कर BJP में शामिल हुए नेताओं ने Akhilesh Yadav पर लगाया परिवारवाद का आरोप

Leaders who left SP
prabhasakshi
Anoop Prajapati । May 22 2024 4:21PM

वाराणसी में समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं एक पूर्व महिला सपा नेता ने बताया कि समाजवादी पार्टी में विगत कई वर्षों से पुराने कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां वाराणसी में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए नेताओं से बात की।

इस दौरान एक पूर्व महिला सपा नेता ने बताया कि समाजवादी पार्टी में विगत कई वर्षों से पुराने कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का परिवारवाद के कारण मनोबल टूटा है। 

महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में बदली कानून व्यवस्था के लिए भी पूर्व सपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 पर का नारा निश्चित रूप से पूरा होगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मौजूद अन्य भाजपा समर्थकों ने भी मोदी और योगी सरकार के शासन काल में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़