पिछले 24 घंटे में 20 हजार से कम केस, ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,732 नए मामले आने के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,01,87,850 हो गए हैं। इसके साथ ही अब तक 97,61,538 लोगों के ठीक होने से राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से 279 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,622 हो गई है।
इसे भी पढ़ें: देश में छह महीने बाद कोरोना संक्रमण से 300 से कम मौत, 22,273 नए मामले
देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,78,690 है, जो कुल मामलों का 2.73 प्रतिशत है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 26 दिसंबर तक देशभर में 16,81,02,657 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें शनिवार को हुई 9,43,368 जांच भी शामिल हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में #कोरोना के 18,732 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,01,87,850 हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2020
279 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,47,622 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,78,690 है।
21,430 डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 97,61,538 हुई। pic.twitter.com/8WDSMqXgiu
अन्य न्यूज़