उपराज्यपाल ने सिसोदिया के सचिव का किया तबादला

[email protected] । Oct 19 2016 10:27AM

उपराज्यपाल नजीब जंग ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सचिव का तबादला कर उन्हें गुरु गोविंद सिंह इंद्रपस्थ विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिया।

उपराज्यपाल नजीब जंग ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सचिव का तबादला कर उन्हें गुरु गोविंद सिंह इंद्रपस्थ विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिया। सेवा विभाग ने सिसोदिया के सचिव दिल्ली अंडमान निकोबार द्वीप सिविल सेवा (दानिक्स) के अधिकारी सी. अरविंद का तबादला कर दिया।

विभाग ने उपराज्यपाल की मंजूरी से आदेश जारी किया। चौदह अक्तूबर के इस आदेश में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने दानिक्स अधिकारी (सी. अरविंद) का तत्काल प्रभाव से तबादला और पदस्थापना का आदेश दिया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इस आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की सेवा शर्त बाद में तय की जाएंगी। अतीत में कई मौकों पर अपने अधिकारियों के तबादले एवं तैनाती को लेकर उपराज्यपाल से दो दो हाथ कर चुकी आप सरकार ने इस बार सार्वजनिक रूप से हमला नहीं बोला है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़