Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

rain
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

विभाग के मुताबिक, शहर में दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाये रहने और गरज एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 फीसदी दर्ज की गई। विभाग के मुताबिक, शहर में दिन में आसमान में मुख्यत: बादल छाये रहने और गरज एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections : कांग्रेस पर PM Modi का कड़ा प्रहार, कहा- वो मेरी तुलना सांप से कर वोट मांग रहे है

आईएमडी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़