Parliament Winter Session: सरकार पेश करेगी ये 16 बिल, विपक्ष भी तैयार, ठंड में भी गर्म रहेगी संसद
Dec 23, 2022 14:44 | अगर संप्रग प्रमुख की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं देता तो अपनी शपथ के साथ न्याय नहीं करता : धनखड़राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष की न्यायपालिका के संदर्भ में टिप्पणियों पर आसन द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को सदन की कार्यवाही से हटाने की विपक्षी कांग्रेस के सदस्यों की मांग के बीच शुक्रवार को कहा कि अगर उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी होती तो वह अपनी शपथ के साथ अन्याय करते और अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करनेमें विफल रहते। उच्च सदन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने यह मुद्दा उठाया और तथा विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने उनकी बात का समर्थन किया। तिवारी ने कहा ‘‘अगर लोकसभा सदस्य (सोनिया गांधी) बाहर कुछ कहती हैं तो उस पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जानी चाहिए। अगर आसन की ओर से उस पर प्रतिक्रिया आती है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा कभी नहीं हुआ।’’ खरगे ने कहा ‘‘ जो कुछ कहा गया है उसे कृपया कार्यवाही से निकाल दिया जाए। अगर इसे कार्यवाही से नहीं निकाला जाएगा तो यह अच्छी मिसाल पेश नहीं करेगा।’’ खरगे ने कहा कि संप्रग अध्यक्ष दूसरे सदस्य की सदस्य हैं और उच्च सदन की यह परंपरा रहीं है कि यहां अन्य सदन के सदस्य के वक्तव्य पर चर्चा नहीं की जाती है। |
Dec 23, 2022 14:33 | रास में माकपा सदस्य ने की हिन्दी को उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन की भाषा न बनाने की मांगराज्यसभा में शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य ने मांग की कि हिन्दी को आधिकारिक उद्देश्य तक ही रखा जाए, उसे उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन की न बनाया जाए। आधिकारिक समिति ने हाल ही में राष्ट्रपति को अपनी 11वीं रिपोर्ट सौंपी है। राष्ट्रपति स्वयं उस प्रदेश से हैं जहां की भाषाई संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के प्रचार-प्रसार से क्षेत्रीय भाषाएं धीरे धीरे नदारद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि माकपा सदस्य जॉन ब्रिटस ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र है लेकिन हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि हम हिन्दी को आधिकारिक उद्देश्य तक रखें, उसे उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन की न बनाएं। ब्रिटास ने कहा ‘‘कल्पना कीजिये कि अल्फाबेट कंपनी के सीईओ और उसकी सहायक कंपनी गूगल एलएलसी के सीईओ सुन्दर पिचई केवल हिन्दी में बात करते हुए, हिन्दी में परीक्षा देते हुए क्या उस पद तक पहुंच पाते, जिस पद पर वह अभी हैं? उन्होंने कहा ‘‘उत्तर भारत के कई छात्र दक्षिण भारत में पढ़ रहे हैं। |
Dec 23, 2022 12:47 | धनखड़ की प्रतिक्रिया को कार्यवाही से निकालने की मांग को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने किया बहिर्गमनराज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सदस्यों ने गत 21 दिसंबर को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर आसन की ओर से दी गई प्रतिक्रिया को कार्यवाही से हटाने की मांग को लेकर शून्यकाल में हंगामे के बाद सदन से बहिर्गमन किया। उच्च सदन की बैठक शुरू होने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। फिर, उन्होंने शून्यकाल शुरू कराया और भारतीय जनता पार्टी के डॉ जी वी एल नरसिम्हा राव से उनका लोक महत्व से जुड़ा मुद्दा उठाने के लिए कहा। इसी बीच कांग्रेस सदस्य प्रमोद तिवारी ने कुछ कहना चाहा। सभापति ने उन्हें अनुमति दी और तिवारी ने कहा कि सदन के बाहर संसदीय दल की बैठक में कोई बात की जाए और उसका संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा संज्ञान लेना और तत्काल प्रतिक्रिया देना इस सदन की परिपाटी नहीं है। |
Dec 23, 2022 11:45 | विपक्ष वाकआउट राज्य सभाराज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सदस्यों ने, 21 दिसंबर को संसदीय दल की बैठक में संप्रग अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी पर आसन की ओर से दी गई प्रतिक्रिया को कार्यवाही से हटाने की मांग को लेकर शून्यकाल में हंगामे के बाद सदन से बहिर्गमन किया। |
Dec 23, 2022 11:16 | लोकसभा स्थगितसंसद के शीतकालीन सत्र के लिए शुक्रवार को लोकसभा की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। |
Dec 22, 2022 15:44 | सरकार का इरादा पर्यावरण (संरक्षण) कानून में संशोधन का : चौबेसरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि वह पर्यावरण संबंधी कुछ गतिविधियों को ‘‘अपराध की श्रेणी’’ से हटाने के लिए पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 में संशोधन लाना चाहती है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोगों एवं राज्य सरकारों से राय मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर 61 समाचार पत्रों में प्रकाशित सार्वजनिक सूचना के जरिए लोगों से टिप्पणियां मांगी गई थीं। चौबे ने बताया कि इस संबंध में 73 टिप्पणियां व सुझाव मिले जिनका अध्ययन किया गया और जिसे उचित समझा गया, उसे अंतिम विधेयक में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण (संरक्षण) कानून, 1986 में उल्लिखित कुछ प्रावधानों को भारी जुर्माने के साथ अपराध की श्रेणी से हटाने का है ताकि कानून का पालन करने वाले नागरिकों एवं उद्यमियों को स्व-विनियमन के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। |
Dec 22, 2022 15:15 | विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीसरी बार स्थगितलोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस, द्रमुक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने चीन के साथ सीमा पर तनाव और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया जिस वजह से सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने सदस्यों को नियम 377 के तहत अपने विषय उठाने का अवसर दिया। इसी बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड-19 की वैश्विक स्थिति और देश में इसे लेकर उठाये जा रहे कदमों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए वक्तव्य दिया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा और पीठासीन सभापति ने अपराह्न करीब 2:15 बजे सदन की बैठक शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले, पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी सदन को दी। सदन ने कुछ पल मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। |
Dec 22, 2022 14:58 | श्रम बल सर्वेक्षण के तहत 2020-21 में बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत थी : सरकारश्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा कि श्रम बल सर्वेक्षण की नयी रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 और 2020-21 के दौरान अनुमानित बेरोजगारी दर क्रमशः 4.8 प्रतिशत एवं 4.2 प्रतिशत थी जो देश में बेरोजगारी दर में गिरावट की प्रवृत्ति को दर्शाता है। यादव ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोजगार और बेरोजगारी संबंधी आंकड़े वर्ष 2017-18 से सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएमपीआई) द्वारा करवाए जा रहे आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के माध्यम से एकत्र किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की अवधि जुलाई से अगले वर्ष जून तक होती है और उपलब्ध नवीनतम वार्षिक पीएलएफएस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2018-19, 2019-20 और वर्ष 2020-21 के दौरान सामान्य स्थिति के आधार पर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की अनुमानित बेरोजगारी दर (यूआर) क्रमशः 5.8 प्रतिशत, 4.8 प्रतिशत एवं 4.2 प्रतिशत थी जो देश में बेरोजगारी दर में गिरावट की प्रवृत्ति को दर्शाता है। |
Dec 22, 2022 13:53 | पीयूष गोयल ने बिहार संबंधी टिप्पणी वापस ली, कहा: राज्य के अपमान का नहीं था इरादाकेंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवारको राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य मनोज झा पर की गई अपनी उस टिप्पणी को वापस ले लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर इनका वश चले तो ‘‘देश को बिहार’’ बना देंगे। झा ने गोयल की ‘‘अपमानजक’’ टिप्पणी के बारे में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को बुधवार को एक पत्र भी लिखा था। बृहस्पतिवार को उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर झा ने यह मुद्दा उठाया और गोयल से माफी की मांग की। जनता दल (यूनाइटेड) के रामनाथ ठाकुर और कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह ने भी गोयल द्वारा बिहार के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला उठाया और इसे बिहार का अपमान बताते हुए उनसे माफी की मांग की। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी यह मुद्दा उठाया और कहा कि उन्होंने बिहार व राज्य की जनता का अपमान किया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और सदन के नेता गोयल ने कहा कि अगर उनकी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो वह अपना बयान तत्काल वापस लेते हैं। |
Dec 22, 2022 13:53 | राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने सदस्यों से मास्क पहनने, कोविड नियमों का पालन करने को कहाराज्यसभा में बृहस्पतिवार को सभापति जगदीप धनखड़ ने विभिन्न देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए सदस्यों से मास्क पहनने, कोविड नियमों का पालन करने, पूरी तरह सतर्क रहने और अतिरिक्त ऐहतियात बरतने को कहा। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने कहा कि कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सर्तक रहने तथा अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संसद सदस्यों को जनता के सामने मिसाल पेश करना और एकजुट हो कर देश को आगे बढ़ाना है। सभापति ने कहा ‘‘मैं सभी सदस्यों से आग्रह करता हूं कि दुनिया के विभिन्न देशों में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वे अतिरिक्त ऐहतियात बरतें। देशवासियों के सामने नजीर पेश करना हमारा दायित्व है।’’ उन्होंने कहा कि प्रशासन, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों ... सभी के समन्वित प्रयासों की वजह से भारत कोविड महामारी की चुनौती से उबरा है। |
Dec 22, 2022 12:14 | बिरला ने कुछ देशों में कोविड-19 फिर सक्रिय होने के मद्देनजर सावधानी बरतने का सुझाव दियालोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को सदन का ध्यान कुछ देशों में कोविड-19 के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराया और सभी को सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने का सुझाव दिया। बिरला ने कहा, ‘‘मैं आपका ध्यान विश्व के कुछ देशों में कोविड-19 महामारी के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराना चाहता हूं। पिछले अनुभवों को देखते हुए निरंतर सतर्कता एवं सावधानी बरतने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने भी तत्परता से कदम उठाते हुए कोविड से जुड़े आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी है। बिरला ने कहा, ‘‘हम सभी मास्क का उपयोग करें और सतर्कता बरतें।’’ लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सांसद अपने क्षेत्र में जनजागरण के लिए भी प्रयास करें और संसद में भी मास्क पहनकर आएं। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से कोविड को हराने अपील की। लोकसभा अध्यक्ष ने यह अपील ऐसे समय में की है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे। |
Dec 21, 2022 14:37 | अगस्त के मध्य से ही दुनिया भर में मंकीपॉक्स मामलों में कमी : सरकारस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि इस साल अगस्त के मध्य से दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी तक जो मामले पाये गये हैं वे गंभीर नहीं हैं और उन पर उपचार का प्रभाव हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कुछ देशों में जांच औषधियों का उपयोग केवल क्लीनिकल अनुसंधान तंत्र में ही किया जा रहा है। पवार ने कहा कि रोग के निदान के लिए नैदानिक क्षमता निर्माण के मकसद से देश भर में मंकीपॉक्स के परीक्षण के लिए 20 आईसीएमआर नेटवर्क प्रयोगशालाओं को परिचालनरत कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 23 जुलाई 2022 को मंकीपॉक्स रोग के प्रसार को अंतरराष्ट्रीय चिंता वाली सार्वजनिक आपात स्थिति घोषित किया था (किंतु) अगस्त 2022 से मंकीपॉक्स के वैश्विक प्रसार में गिरावट का दौर देखा जा रहा है। |
Dec 21, 2022 14:36 | मनरेगा के लिए केंद्र धन देने को तैयार, पर राज्य नियमों का पालन करें : निरंजन ज्योतिसरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत राशि जारी करने में विपक्ष शासित राज्यों के साथ भेदभाव के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए बुधवार को संसद में कहा कि केंद्र धन देने के लिए तैयार है लेकिन कुछ नियम हैं जिनका राज्यों को पालन करना चाहिए। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक पूरक सवाल के जवाब में कहा कि पश्चिम बंगाल को 2019 में केंद्रीय दल द्वारा की गई जांच पर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) देने के लिए कहा गया। लेकिन राज्य सरकार की ओर से यह रिपोर्ट तीन साल तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह रिपोर्ट 2022 में दी। तृणमूल कांग्रेस के जवाहर सरकार ने प्रश्नकाल के दौरान पूछा था कि मनरेगा के तहत राज्य को पिछले तीन साल में कोई धन राशि क्यों नहीं दी गई। उन्होंने सरकार पर पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। |
Dec 21, 2022 14:36 | गौरव गोगोई ने पेगासस का मुद्दा उठाया, अमित शाह ने सदन में तथ्य रखने को कहालोकसभा में बुधवार को कांग्रेस के सदस्य गौरव गोगोई ने सरकार पर पेगासस स्पाइवेयर के जरिये नेताओं और पत्रकारों की जासूसी किये जाने का आरोप लगाया। इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर सदस्य के पास तथ्य हों तब उसे पटल पर रखें और इस सदन का इस्तेमाल ‘स्वच्छंद राजनीतिक आरोपों’ के लिए नहीं करें। निचले सदन में नियम 193 के तहत ‘‘देश में मादक पदार्थ दुरुपयोग की समस्या और इस संबंध में सरकार द्वारा उठाये गये कदम’’ विषय पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने जल, वायु एवं भू सीमा मार्गों से देश में मानव तस्करी, हथियारों एवं मादक पदार्थो की बढ़ती तस्करी का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने इस दिशा में रोकथाम एवं बलों को मजबूत बनाने के कदमों की जानकारी देने की मांग की। |
Dec 20, 2022 12:38 | ओबीसी की छात्रवृत्ति में संशोधन के बाद छात्रों के पंजीकरण बढ़े: सरकारसरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के लिए संशोधित छात्रवृत्ति लागू होने के बाद इस वर्ग के विद्यार्थियों की संख्या के पंजीकरण में वृद्धि हुई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि ओबीसी के लिए जो संशोधित छात्रवृत्ति है, उसके लागू होने के बाद ‘शिक्षा के अधिकार’ (आरटीई) अधिनियम के तहत ओबीसी के छात्रों के पंजीकरण में वृद्धि हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जयंत कुमार राय के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि 2019-20 में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा में पंजीकरण कराने वाले ओबीसी के छात्रों की संख्या 10,16,82,222 थी जो 2020-21 में बढ़कर 11,10,57,666 हो गयी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा, ‘‘मैं सदन को अवगत कराना चाहता हूं कि मैट्रिक पूर्व छात्रवृत्ति में आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बंद की गयी है, लेकिन 9वीं और 10वीं के छात्रों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है और उसकी राशि में भी वृद्धि की गयी है। |
Dec 20, 2022 11:58 | एनसीईआरटी पुस्तकों में स्वतंत्रता सेनानियों का गलत चित्रण: सरकार के उत्तर को संसदीय समिति ने किया अस्वीकारसरकार ने संसद की एक समिति को बताया कि आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की एनसीईआरटी की वर्तमान पाठ्य पुस्तकों में घटना उन्मुख दृष्टिकोण को अपनाकर स्वतंत्रता सेनानियों को चित्रित किया गया है। साथ ही सरकार ने उन्हें गलत तरीके से चित्रित किए जाने से भी इंकार किया। संसदीय समिति ने हालांकि शिक्षा मंत्रालय के इस उत्तर को स्वीकार नहीं किया। समिति ने कहा कि उसका विचार है कि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के समन्वय से विभाग को अनेक गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को पाठ्यपुस्तकों में समान महत्व के साथ शामिल करना चाहिए। राज्यसभा में 19 दिसंबर को पेश ‘स्कूली पाठ्यपुस्तकों की विषयवस्तु और डिजाइन में सुधार’ विषय पर शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति के 331वें प्रतिवेदन की सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई रिपोर्ट में यह बात कही गई है। |
Dec 19, 2022 17:16 | कश्मीर में लोगों की हत्या के मामले में लोकसभा में चर्चा कराने की मांग की कांग्रेस सांसद नेलोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा चुन-चुनकर लोगों की हत्या की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सोमवार को सरकार से इस विषय पर सदन में विस्तार से चर्चा कराने की और बयान देने की मांग की। चौधरी ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कश्मीर घाटी में बेगुनाह लोगों की हत्या का सिलसिला नहीं थम रहा। उन्होंने कहा, ‘‘कभी आतकियों की गोली से, कभी फौजियों की गलती से बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि सरकार ने इस सदन में पूरे विश्वास के साथ कहा था कि अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन पर कब्जा किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि लेकिन घाटी से कश्मीरी पंडितों को पलायन करना पड़ रहा है और आतंकवादियों द्वारा चुन-चुनकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए और सरकार को बयान देना चाहिए। |
Dec 19, 2022 17:15 | पूर्वोत्तर में मोदी सरकार शांति और स्थिरता लाई; युवाओं के हाथ में बंदूक नहीं, कम्प्यूटर है: मंत्रीपूर्वोत्तर विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाई है तथा उसके कार्यों का नतीजा यह है कि उन नौजवानों के हाथों में अब कम्प्यूटर है जो कांग्रेस के राज में बंदूक पकड़े हुए थे। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद विन्सेंट पाला और द्रमुक के टी आर बालू के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की। रेड्डी ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में पूर्वोत्तर के विकास के लिए जो काम हुए हैं, वो कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं हुए। मंत्री का कहना था कि सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम किया है, बातें नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्षों में पूर्वोत्तर क्षेत्र में शांति और राजनीतिक स्थिरता आई है तथा लोग निवेश के लिए तैयार हैं। रेड्डी ने विपक्षी सदस्यों के पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए यह भी कहा, ‘‘आपके (कांग्रेस के) राज में जो नौजवान बंदूक पकड़ते थे, अब उनके हाथ में कम्प्यूटर हैं। यह सरकार पूर्वोत्तर को विकास के मार्ग पर ले जा रही है। |
Dec 19, 2022 17:15 | देश की कोयला खदानों में 90 प्रतिशत तक क्षमता का उपयोग हो रहा : केंद्रसरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि देश की कोयला खदानों में क्षमता का अधिकतम उपयोग (90 प्रतिशत तक) हो रहा है और अगले साल तक देश में कोयला उत्पादन के बढ़कर एक अरब टन हो जाने की संभावना है। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में कोयले का उत्पादन 56.6 करोड़ टन था जो इस साल बढ़कर 90 करोड़ टन हो जाएगा। जोशी ने कहा कि 2030 तक देश में कोयले की मांग बढ़कर 150 करोड़ टन हो जाएगी और मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली संप्रग सरकार ने कोयले के उत्पादन में वृद्धि की दिशा में कदम नहीं उठाया और उसके कार्यकाल में कोयला खदानों के आवंटन में घोटाले हुए। |
Dec 19, 2022 12:31 | कांग्रेस राज में पूर्वोत्तर के जो नौजवान बंदूक पकड़ते थे, अब उनके हाथ में कम्यूटर हैं: मंत्रीपूर्वोत्तर विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि कांग्रेस के राज में पूर्वोत्तर के जो नौजवान बंदूक पकड़ते थे, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में उनके हाथों में कम्यूटर हैं। उन्होंने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद विन्सेंट पाला और द्रमुक के टी आर बालू के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह टिप्पणी की। रेड्डी ने कहा कि पिछले आठ वर्ष में पूर्वोत्तर के विकास के लिए जो काम हुए हैं, वो कांग्रेस की सरकार में कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा, ‘‘आपके (कांग्रेस के) राज में जो नौजवान बंदूक पकड़ते थे, अब उनके हाथ में कम्यूटर हैं। यह सरकार पूर्वोत्तर को विकास के मार्ग पर ले जा रही है। नरेंद्र मोदी सरकार और कांग्रेस की सरकार की कोई तुलना नहीं है।’ |
Dec 16, 2022 16:42 | प्राकृतिक आपदा में पशुओं की मौत से हुए नुकसान पर सहायता देने की फिलहाल योजना नहीं : सरकारसरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्राकृतिक आपदा में पशुओं की मौत से हुए नुकसान के संबंध में सहायता प्रदान करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है और न ही किसी राज्य से इसके लिए कोई विशेष प्रस्ताव मिला है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपदा प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की होती है जो राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर राहत कार्य करती हैं। रूपाला ने बताया कि स्थापित प्रक्रिया के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) से अतिरिक्त वित्तीय सहायता मुआवजे के रूप में नहीं बल्कि राहत के रूप में प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ से समग्र योजना के एक घटक के तहत पशुओं की मौत से हुए नुकसान के लिए सहायता प्रदान की जाती है। |
Dec 16, 2022 16:41 | मतदाता पहचान पत्र से आधार को लिंक नहीं करने वालों के नाम मतदाता सूची से नहीं हटेंगे: सरकारसरकार ने शुक्रवार को कहा कि जिन लोगों ने अपने मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार को लिंक नहीं किया है, उनके नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएंगे। कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन विधि (संशोधन) अधिनियम, 2021 में इसका प्रावधान है कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को मतदाता अपनी आधार संख्या मुहैया कराएं और यह स्वैच्छिक होता है। मंत्री से यह सवाल किया गया था कि जिन लोगों के मतदाता पहचान पत्र आधार के साथ लिंक नहीं है, क्या उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे? इसके जवाब में मंत्री ने कहा, ‘‘नहीं। |
Dec 16, 2022 16:04 | तोमर ने कांग्रेस पर कृषि कानूनों के मामले में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगायाकृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में कांग्रेस पर किसानों के मुद्दे को लेकर राजनीति करने और कृषि कानूनों पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। पिछले साल हुए किसान आंदोलन के बाद किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के वादे के संबंध में कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के सवाल का जवाब देते हुए तोमर ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कहा कि प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। तोमर ने कहा कि समिति न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर विचार कर रही है और उस समिति में किसान संघों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उन किसान संघों को लांछित कर रही है। हुड्डा ने दावा किया कि अब रद्द किए जा चुके कृषि कानून बनाने वाले सचिव अभी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ काम कर रहे हैं। तोमर ने कहा, कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ राजनीति करती रही है... किसान आंदोलन के दौरान भी कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखा। |
Dec 16, 2022 15:28 | संप्रग सरकार के दौरान बीएसएनएल को दुधारू गाय मानते हुए अत्याचार किया गया : वैष्णवसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में आरोप लगाया कि पूर्ववती संप्रग सरकार के कार्यकाल में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को दुधारू गाय मानते हुए इस पर अत्याचार किया गया जिससे इसकी स्थिति खराब हो गई। मंत्री ने कहा कि 2004 तक बीएसएनएल एक स्वस्थ कंपनी थी और बहुत अच्छा काम रही थी। उन्होंने आरोप लगाया ‘‘लेकिन 2004 से 2014 के बीच कंपनी को दुधारू गाय मानते हुए इस पर अत्याचार किया गया।’’ उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में सुनियोजित तरीके से कंपनी की स्थिति खराब कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के साथ खराब व्यवहार किया गया। |
Dec 16, 2022 14:20 | आम आदमी से धोखाधड़ी करने वाले एप के खिलाफ ठोस कदम उठा रही है सरकार: सीतारमणराज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि सरकार डिजिटल उधारी देने वाले विभिन्न चीनी एप द्वारा आम आदमी को उत्पीड़न व धोखाधड़ी से बचाने के लिए ठोस कार्रवाई कर रही है। उच्च सदन में शून्यकाल के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्य नदीमुल हक ने डिजिटल उधारी देने वाले एप द्वारा आम आदमी के साथ किए जाने धोखाधड़ी का मुद्दा उठा। सीतारमण जब हक द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब दे रही थीं तभी कांग्रेस के एक सदस्य ने सरकार पर तंज किया कि उसके पास चीनी एप के मुद्दे पर चर्चा करने का समय है लेकिन चीनी अतिक्रमण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बहस का समय नहीं है। इस पर सीतारमण ने विपक्षी दल पर आम आदमी की चिंताओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। इसे लेकर सदन में कुछ देर हंगामा भी हुआ। हक ने डिजिटल उधारी एप का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आसानी से ऋण देने का झांसा दे रहे ऐसे करीब 1,100 एप में से लगभग 600 एप अवैध हैं और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के दायरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि इन अवैध एप में बड़ी संख्या चीनी एप की है। |
Dec 16, 2022 12:49 | चीनी अतिक्रमण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही बाधितअरूणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही शून्यकाल के दौरान दोपहर 11 बजकर 36 मिनट पर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई उपसभापति हरिवंश ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें एक स्पष्टीकरण देना जरूरी है क्योंकि पिछले दिनों वह चीनी अतिक्रमण का मुद्दा उठाना चाह रहे थे और उच्च सदन के कई सदस्य भी इस पर चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सेना बहादुरी के साथ स्थिति का मुकाबला कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा यह बेहद गंभीर मुद्दा है और पूरे देश व दुनिया की निगाहें इस पर लगी है।’’ |
Dec 16, 2022 12:05 | राज्यसभा स्थगितचीनी अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित। |
Dec 15, 2022 16:30 | गीता ज्ञान के प्रसार के लिए कुरुक्षेत्र में विश्वस्तरीय परिवहन ढांचा तैयार किया जाए: भाजपा सांसदभाजपा के एक सांसद ने बृहस्पतिवार को सरकार से मांग की कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए क्षेत्र में परिवहन का विश्व स्तरीय ढांचा खड़ा किया जाए ताकि दुनिया में गीता ज्ञान का प्रसार भी हो सकेगा। भाजपा के रतन लाल कटारिया ने शून्यकाल में कहा कि गत 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ना केवल भारत में मनाया गया, बल्कि सितंबर में कनाडा में भी यह उत्सव मनाया गया और वहां की संसद में गीता रखी गई। कटारिया ने कहा कि इसी प्रकार ब्रिटेन की संसद में भी गीता रखी गई। कटारिया ने कहा, ‘‘जिस प्रकार लोग गीता ज्ञान की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मैं, भारत सरकार से मांग करता हूं कि सारे विश्व के सैलानियों को गीता स्थली कुरुक्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए इस पूरे क्षेत्र में आवागमन का विश्व स्तरीय ढांचा खड़ा किया जाए।’’ उन्होंने कहा कि इसके तहत कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हवाई अड्डा बनाये जाएं। |
Dec 15, 2022 15:31 | खेलो इंडिया योजना के तहत 2841 खिलाड़ियों को दी गई सहायतासरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत 2841 खिलाड़ियों को तथा खेलों को बढ़ावा देने वाली अन्य योजनाओं के तहत 8968 खिलाड़ियों को सहायता प्रदान की गई है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत वर्ष 2020-21 में 3030 खिलाड़ियों को, वर्ष 2021-22 में 2816 खिलाड़ियों को तथा वर्ष 2022-23 में 2742 खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता अथवा छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत लक्षित खेल अवसंरचना के विकास के लिए वर्ष 2019-20 में 284.47 करोड़ रुपये, वर्ष 2020-21 में 120.67 करोड़ रुपये और वर्ष 2021-22 में 541.91 करोड़ रुपये जारी किए गए। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर के 2038 खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 772 खिलाड़ी लाभान्वित हुए हैं। |
Dec 15, 2022 15:31 | बाली जात्रा को समुद्री विरासत महोत्सव का दर्जा देने से केंद्र का इनकार, कहा : ऐसी कोई योजना नहींसरकार ने ओडिशा में कटक की बाली जात्रा को राष्ट्रीय समुद्री विरासत महोत्सव का दर्जा दिए जाने से बृहस्पतिवार को इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक सवाल के जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी महोत्सव को राष्ट्रीय समुद्री विरासत महोत्सव का दर्जा दिए जाने के संबंध में कोई योजना मौजूद नहीं है। मंत्री ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से एक पत्र संस्कृति मंत्रालय को इस अनुरोध के साथ मिला था कि कटक की बाली जात्रा महोत्सव को सामाजिक, सांस्कृतिक महत्व देने और इसे राष्ट्रीय समुद्री विरासत महोत्सव का दर्जा दिए जाने पर विचार किया जाए। |
Dec 15, 2022 14:59 | देश के परमाणु संयंत्र साइबर हमले सहित विभिन्न खतरों से सुरक्षित : सरकारसरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में आश्वासन दिया कि देश के परमाणु संयंत्र साइबर हमले सहित विभिन्न खतरों से सुरक्षित हैं और ऐसे संयंत्रों से निकलने वाले कचरे के निस्तारण में मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया जाता है। परमाणु ऊर्जा मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कहा कि देश के परमाणु संयंत्र विभिन्न खतरों से सुरक्षित हैं जिनमें साइबर हमला और सुनामी जैसे संकट भी शामिल हैं। साइबर हमले के संदर्भ में सिंह ने कहा कि पिछले साल एक मामला सामने आया था और उसके बाद एक तंत्र स्थापित किया जिसमें कई स्तरों पर निगरानी की जाती है। उन्होंने परमाणु संयंत्रों से विकिरण के खतरे के संबंध में कहा कि अभी तक देश को ऐसी किसी स्थिति से सामना नहीं करना पड़ा है। |
Dec 15, 2022 12:46 | जम्मू कश्मीर में अमन-चैन लौटा, क्षेत्र में पर्यटन एवं आर्थिक विकास के लिये सरकार प्रतिबद्ध : सिंधियानागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि दशकों बाद जम्मू कश्मीर में अमन-चैन का माहौल लौटा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस क्षेत्र में पर्यटन, सम्पर्क सहित आर्थिक विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सिंधिया ने लोकसभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। मसूदी ने कहा कि इस साल 80 लाख पर्यटक कश्मीर में आए लेकिन श्रीनगर हवाई अड्डे की क्षमता इतनी अधिक नहीं है क्योंकि 110 उड़ान आ रही हैं। उन्होंने पूछा कि ऐसे में क्या सरकार अवंतीपुरा हवाई अड्डे को परिचालन में लाने का विचार करेगी ? इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कश्मीर में माहौल अच्छा हुआ है और इतनी अधिक संख्या में उड़ान आ रही हैं। |
Dec 15, 2022 11:59 | राज्य सभा स्थगितसंसद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए दिए गए नोटिस आसन की ओर से अस्वीकार किए जाने के बाद सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक बृहस्पतिवार को एक बार के स्थगन के बाद 11 बज कर 36 मिनट पर पुन: 15 मिनट के लिए स्थगित। |
Dec 14, 2022 15:41 | राजमार्गों पर वाहनों की नयी गति सीमा निर्धारण के संबंध में जल्द फैसला होगा : गडकरीसड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि विभिन्न राजमार्गों पर वाहनों की नयी गति सीमा के संबंध में जल्दी ही फैसला किया जाएगा। गडकरी ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियम के आधार पर और राज्य सरकारों को विश्वास में लेकर टू लेन एवं फोर लेन सहित विभिन्न राजमार्गों पर नयी गति सीमा का जल्दी ही निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने अफसोस जताया कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है और यहां हर साल पांच लाख दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं में जितने लोग मरते हैं, उतने किसी महामारी, लड़ाई या दंगों में नहीं मरते। |
Dec 14, 2022 15:23 | साइबर सुरक्षा सुनिश्वित करने के लिये बहुआयामी स्तर पर चल रहा है काम: सरकारदेश में साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की संख्या वर्ष 2018 में 2.08 लाख थी जो बढ़कर 2021 में 14.02 लाख दर्ज की गई है। लोकसभा में मनीष तिवारी के प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा पेश आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2017 में अप्रैल से दिसंबर के बीच साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं की संख्या 41,378 थी जो 2018 में 2,08,456 हो गई और 2019 में ऐसी घटनाओं की संख्या 3,94,499 थी। वर्ष 2020 में साइबर सुरक्षा से जुड़ी 11,58,208 घटनाएं, 2021 में 14,02,809 और 2021 में नवंबर तक 12,67,564 घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं, भाजपा सदस्य सुकांत मजूमदार के पूरक प्रश्न के उत्तर में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी स्तर पर काम चल रहा है और कई कदम भी उठाए गए हैं। |
Dec 14, 2022 15:21 | नौ राज्यों ने सीबीआई को दी गई मंजूरी वापस ली: जितेंद्र सिंहकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना और पश्चिम बंगाल समेत नौ राज्यों ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को कुछ अपराधों के मामलों में जांच के लिए दी गयी आम स्वीकृति को वापस ले लिया है। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत सीबीआई को राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र के मामलों की जांच के लिए उनकी मंजूरी लेनी होती है। सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल ने सीबीआई को दी गयी आम स्वीकृति को वापस ले लिया है। |
Dec 14, 2022 13:54 | देश में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 84,012 हुई, प्रोत्साहन के अनेक कार्यक्रम शुरू हुए : गोयलवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि देश में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2016 की 452 से बढ़कर 2022 में 84,012 हो गई है तथा भारतीय स्टार्टअप का भविष्य उज्जवल है। लोकसभा में पूनमबेन मदाम और मनीष तिवारी के पूरक प्रश्नों के उत्तर में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने देश में नवप्रयोग स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिये सुव्यवस्थित माहौल बनाने तथा इसमें निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये 16 जनवरी 2016 को स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरूआत की थी। उन्होंने बताया कि इसे प्रोत्साहन देने की कार्य योजना में 19 मदों को शामिल किया गया है जो सरलीकरण और सहायता, निधि संबंधी सहायता एवं प्रोत्साहन तथा उद्योग शिक्षा जगत की भागीदारी जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। गोयल ने बताया, ‘‘ देश में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2016 की 452 से बढ़कर 2022 में 84,012 हो गई है।’’ |
Dec 14, 2022 13:34 | लोकसभा में विपक्षी दलों ने प्रश्नकाल में सदन से वॉकआउट कियालोकसभा में बुधवार को कांग्रेस, द्रमुक सहित कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान कई मुद्दे उठाने का प्रयास किया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इसकी अनुमति नहीं मिलने पर सदन से वॉकआउट किया। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और द्रमुक के टी आर बालू को कुछ मुद्दों को उठाने का प्रयास करते देखा गया। हालांकि शोर-शराबे में उनकी आवाज नहीं सुनी जा सकी। एक सदस्य को ‘जस्टिस फॉर स्टेन स्वामी’ लिखी तख्ती प्रदर्शित करते देखा गया। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘ प्रश्नकाल सभी सदस्यों का है। क्या विपक्ष प्रश्नकाल नहीं चलने देना चाहता है। प्रश्नकाल में रोज हंगामा करना अच्छी बात नहीं है।’’ |
Dec 14, 2022 12:52 | कांग्रेस ने तवांग की झड़प पर लोकसभा में चर्चा की मांग कीलोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर बुधवार को सदन में चर्चा की मांग की। उन्होंने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सदन में चर्चा होनी चाहिए। चौधरी ने कहा, ‘‘1962 में युद्ध के समय संसद में चर्चा हुई थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी ने 165 सांसदों को बोलने का मौका दिया था। हम चाहते हैं कि (तवांग में झड़प पर) यहां चर्चा हो।’’ इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि इस विषय पर कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में फैसला होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा को बताया था कि चीन के सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एकतरफा प्रयास किया जिसका भारत के जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया और उन्हें लौटने के लिए मजबूर किया। |
Dec 14, 2022 12:18 | चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष ने किया बहिर्गमनअरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत एवं चीन के सैनिकों के बीच पिछले दिनों हुई झड़प के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने बुधवार को राज्यसभा में हंगामा किया। हालांकि आसन की ओर से उनकी इस मांग को खारिज कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल सहित कई विपक्षी दलों ने विरोध जताते हुए सदन से बहिर्गमन किया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, उपसभापति हरिवंश ने राज्यसभा के दो पूर्व सदस्यों- योगेंद्र के अलघ और आर सी सिंह के निधन से सदन को अवगत कराया। सदस्यों ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपसभापति ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसी बीच, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कल भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था... जोचीनी अतिक्रमण हुआ है, उसके बारे में हम विस्तृत चर्चा चाहते हैं। |
Dec 13, 2022 16:18 | मेडिकल शिक्षा में सभी आरक्षित वर्गों को आरक्षण मुहैया कराया जा रहा : मांडवियासरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में स्पष्ट किया कि मेडिकल शिक्षा में अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) सहित सभी वर्गों को आरक्षण मुहैया कराया जा रहा है और किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सभी आरक्षण को मानती है और मेडिकल शिक्षा में ओबीसी, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) आदि वर्गों को उनके प्रतिशत के अनुसार आरक्षण मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता हैं उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आरक्षित श्रेणी से आने वाले सभी छात्र को उचित अवसर मुहैया कराती है। |
Dec 13, 2022 15:40 | प्रिंट, इलेक्ट्रानिक माध्यमों से विज्ञापनों पर आठ वर्ष में 6399 करोड़ रूपये हुए खर्च : सरकारी आंकड़ेसरकार द्वारा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यमों से विज्ञापनों पर पिछले करीब आठ वर्ष में 6399.6 करोड़ रूपये खर्च किये गए। लोकसभा में एम सेल्वराज के प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मंगलवार को पेश किये गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। सदस्य ने पूछा था कि वर्ष 2014 से प्रत्येक मंत्रालय द्वारा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यम से विज्ञापनों पर वहन किये गए खर्च का वर्ष-वार ब्यौरा क्या है। मंत्री द्वारा पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014-15 से सात दिसंबर 2022 तक प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों पर 3138.81 करोड़ रूपये खर्च किये गए जबकि इस अवधि में इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से विज्ञापन पर 3260.79 करोड़ रूपये खर्च हुए। सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के माध्यम से वर्ष 2014-15 में प्रिंट मीडिया पर विज्ञापन में 424.84 करोड रूपये और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर विज्ञापन में 473.67 करोड़ रूपये, वर्ष 2015-16 में प्रिंट मीडिया पर 508.22 करोड रूपये और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 531.60 करोड़ रूपये खर्च किए गए। |
Dec 13, 2022 15:39 | सीएसआर कोष सरकारी राहत कोष में देने का फैसला 2013 में तत्कालीन संप्रग ने लिया था : वित्त मंत्रीवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि 2013 में तत्कालीन संप्रग सरकार ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कोष केंद्र सरकार के विभिन्न राहत कोषों के लिए मुहैया कराने का निर्णय लिया था। वित्त मंत्री प्रश्नकाल के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सदस्य वी शिवदासन के एक पूरक सवाल का जवाब दे रही थीं कि सीएसआर कोष राज्यों में मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में क्यों नहीं दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिवदासन ने सवाल किया था कि सीएसआर कोष केंद्र सरकार की कुछ योजनाओं को दिया जा सकता है जबकि यह मुख्यमंत्रियों के राहत कोष में नहीं दिया जा सकता है। |
Dec 13, 2022 12:50 | चीनी अतिक्रमण के प्रयास का भारतीय जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया, वापस लौटने पर किया मजबूर : राजनाथरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि चीन के सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में यांग्त्से क्षेत्र में यथास्थिति बदलने का एकतरफा प्रयास किया जिसका भारत के जवानों ने दृढ़ता से जवाब दिया और उन्हें वापस लौटने के लिए बाध्य किया। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर निचने सदन में अपने बयान में रक्षा मंत्री ने कहा कि चीनी सैनिकों ने नौ दिसंबर को तवांग सेक्टर में अतिक्रमण करके यथास्थित बदलने का एकतरफा प्रयास किया। उन्होंने कहा, ‘‘ चीनी पक्ष के इस प्रयास का भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता से मुकाबला किया और उन्हें हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी चौकी पर वापस लौटने के लिए मजबूर किया। ’ |
Dec 13, 2022 12:31 | लोकसभा ने संसद पर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दीलोकसभा ने 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘हम उस घटना का दुखद स्मरण करते हैं जब संसद पर कार्यरतापूर्ण हमला हुआ था। हम उन जवानों की वीरता का भी स्मरण करते हैं जिन्होंने इस हमले को विफल कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली पुलिस, केंद्रीय पुलिस बल के रिजर्व बल के शहीद आठ जवानों को सर्वोच्च बलिदान का भी स्मरण करते हैं। यह सभा शहीदों को श्रद्धांजलि देती है और उनके परिवारों के साथ खड़ी है।’ |
Dec 13, 2022 11:54 | विपक्षी सदस्यों ने तवांग सेक्टर में झड़प का मुद्दा लोकसभा में उठाया, प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधितकांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए मंगलवार को लोकसभा में हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन को बताया कि विपक्षी सदस्य जो विषय उठा रहे हैं उस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे लोकसभा में विस्तृत बयान देंगे। इससे पहले, आज सुबह कार्यवाही आरंभ होने पर सदन ने 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। |
Dec 13, 2022 11:28 | लोकसभा स्थगितअरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के मुद्दे पर मंगलवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट दोपहर 12 बजे तक स्थगित। |
Dec 12, 2022 15:39 | लोकसभा: सरकार से एमएसपी के लिए कानून बनाने और अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार का अनुरोधलोकसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने, मनरेगा के तहत कुछ जगहों पर कथित अनियमितताएं और अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन जैसे कुछ मुद्दे सोमवार को उठाये गये और सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया। सदन में शून्यकाल में शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर ने कहा कि विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिखकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने का वादा किया था, उसके बाद आंदोलन वापस लिया गया। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल दिसंबर में सरकार के पत्र में दिये गये एक भी आश्वासन को पूरा नहीं किया गया है और किसान फिर से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन के लिए आने को मजबूर हैं, इसलिए केंद्र को इस पर ध्यान देना चाहिए। |
Dec 12, 2022 15:19 | राज्यसभा में उठा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों का मुद्दामार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक सदस्य ने सोमवार को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में रिक्त पड़े करीब 10 लाख पदों का मुद्दा संसद में उठाया और इन्हें तत्काल भरे जाने की मांग की। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए माकपा सदस्य वी शिवदासन ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 10 लाख पद रिक्त पड़े हैं। पिछले पांच सालों में सिर्फ दो लाख पदों को ही भरा जा सका है। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रति वर्ष 40,000 लोगों को ही केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों में नौकरी दी जा सकी है।’’ उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में ‘‘ग्रुप ए’’ के 23,000, ‘‘ग्रुप बी’’ के 1.18 लाख और ‘‘ग्रुप सी’’ श्रेणी के आठ लाख पद रिक्त हैं जबकि रेलवे में 2.26 लाख, सेना में करीब 1.3 लाख पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि अन्य सशस्त्र बलों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। |
Dec 12, 2022 14:42 | भारत आने वाले समय में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो परिचालक देश होगा : पुरीआवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि मेट्रो रेल सेवाओं के मामले में भारत आने वाले समय में दक्षिण कोरिया एवं जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा परिचालक देश होगा। पुरी ने कहा कि सरकार सावर्जनिक परिवहन को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर है और देश में मेट्रो रेल की लंबाई इसका सबूत है। उन्होंने कहा कि भारत में अभी 824 किलोमीटर लंबी मेट्रो सेवाएं उपलब्ध हैं और 1039 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जल्दी ही मेट्रो के विस्तार के मामले में दक्षिण कोरिया और फिर जापान को पीछे छोड़ देगा तथा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा परिचालक देश हो जाएगा। |