लॉकडाउन: मुंबई में 64 मजदूरों को यूपी ले जा रहे ट्रक को रोका गया, दो भाइयों पर मामला दर्ज

a

मुंबई से रविवार को 64 मजदूरों को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया और इसे चलाने वाले दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साकी नाका पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई। मुंबई से रविवार को 64 मजदूरों को अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया और इसे चलाने वाले दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साकी नाका पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पवई में सुबह मजदूरों को एक ट्रक में लदे हुए पाया गया।

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु महानगरपालिका ने बुखार की जांच के लिए 31 क्लिनिक खोले

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ट्रक चला रहे अमजद अली रज्जाक शाह (32) और उसके भाई व वाहन के मालिक मोहम्मद शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वे उन्हें उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 2,500 रुपये ले रहे थे।’’

इसे भी पढ़ें: चार नए मामलों के साथ गौतमबुद्ध नगर में संक्रमितों की संख्या 31 हुई

जोन एक्स के पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने कहा कि मजदूरों को छोड़ दिया गया, जबकि नगर निकाय के अधिकारियों से उन्हें भोजन और अन्य बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 188द के तहत मामला दर्ज किया। दोनों को हिरासत में लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़