लोकसभा उपचुनाव: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी

Sangrur
ANI

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के वास्ते बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद इसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की पहली परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

चंडीगढ़। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के वास्ते बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद इसे सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की पहली परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 26 जून को की जाएगी। संगरूर लोकसभा क्षेत्र में 15,69,240 मतदाता हैं, जिनमें 8,30,056 पुरुष, 7,39,140 महिलाएं और 44 ट्रांसजेंडर हैं। कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कीटनाशकों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की जरूरत: धानुका एग्रीटेक प्रमुख

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 2014 और 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। हाल में धूरी सीट से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आप ने पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी चुनावी मैदान में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़