Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा मंजूर होने की पुष्टि की है। मेहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व से अनुच्छेद 370 और विशेष दर्जे की बहाली को लेकर मतभेदों के चलते तीन नवंबर को पार्टी और सदन की सदस्यता छोड़ दी थी।

नयी दिल्ली, छह नवंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार , उनका इस्तीफा तीन नवंबर 2026 से प्रभावी माना गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मेहदी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।

मेहदी ने तीन नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। पार्टी नेतृत्व से उनके मतभेद मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग के मुद्दे पर थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी अपने चुनावी वादों से पीछे हट गई है।

वर्ष 2024 में वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर श्रीनगर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने नए राजनीतिक संगठन की संभावना के भी संकेत दिए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़