लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला पहुंचे भोपाल, संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में होंगे शामिल

 Lok sabha speaker in Bhopal
सुयश भट्ट । Mar 9 2022 11:09AM

12 साल बाद सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, सर्वश्रेष्ठ प्रिंट मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और विधानसभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मान मिलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन लोगों को सम्मामनित करेंगे।

भोपाल। संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल होने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ओम बिड़ला की अगवानी की। लोकसभा स्पीकर सर्वश्रेष्ठ मंत्री, विधायक, पत्रकार और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों सम्मानित करेंगे।

दरअसल लगभग 12 साल बाद सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, सर्वश्रेष्ठ प्रिंट मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और विधानसभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मान मिलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इन लोगों को सम्मामनित करेंगे।

 इसे भी पढ़ें:भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नए मामले, 145 और लोगों की मौत

वहीं दोपहर 1 बजे विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, सर्वश्रेष्ठ प्रिंट मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ अधिकारी और विधानसभा सचिवालय के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंहकि चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि सर्वश्रेष्ठ मंत्री, सर्वश्रेष्ठ विधायक, सर्वश्रेष्ठ प्रिंट मीडिया पत्रकार, सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार को सम्मानिक करने वाला पुरस्कार पिछले 12 साल से बंद था। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की पहल पर फिर से शुरू हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़