सर्जिकल स्ट्राइक के बाद संघर्षविराम के उल्लंघन में कमी

[email protected] । Mar 22 2017 9:41PM

सीमावर्ती इलाकों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के उल्लंघन की घटनाओं में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कमी आई है।

सीमावर्ती इलाकों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के उल्लंघन की घटनाओं में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कमी आई है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने आज राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघर्षविराम का उल्लंघन कम होने से भारतीय नियंत्रण वाले इलाकों में जनसामान्य और सुरक्षा बलों के हताहत होने की घटनाएं भी कम हुई हैं।

अहिर ने भारत द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेने के विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि पिछले साल नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की 228 और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 221 घटनाएं हुई थीं जबकि इस साल फरवरी तक यह आंकड़ा सिर्फ 22 और 6 तक सीमित रह गया है। वहीं इन घटनाओं में स्थानीय नागरिकों के हताहत होने वालों की संख्या साल 2017 में शून्य हो गई जबकि पिछले साल 21 स्थानीय नागरिकों की मौत हुई थी और 157 लोग घायल हुये थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़