लव, सेक्स और धोखा! 16 साल की नाबालिग का बलात्कार कर किया गर्भवती, फिर...

rape
निधि अविनाश । Jan 19 2022 1:19PM

आरोपी रेप के बाद लड़की को धोखा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे सही समय पर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह घटना गया जिला के मोहनपुर प्रखंड का है।

लव सेक्स और धोखा फिल्म तो आप सब ने देखी ही होगी ऐसा ही कुछ असल जिंदगी में बिहार के गया में हुआ है। बता दें कि, एक युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ बलात्कार कर किया। आरोपी रेप के बाद लड़की को धोखा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे सही समय पर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह घटना गया जिला के मोहनपुर प्रखंड का है। 

इसे भी पढ़ें: पत्नी के साथ हुआ था गैंगरेप,1 साल बाद पति ने आरोपी को डाइनामाइट से उड़ाया

पहले रचा प्यार का ढोंग

आरोपी ने नाबालिग लड़की को पहले प्यार के जाल में फंसाया, दोनों मिलते और फोन पर भी बात करने लगे। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच शारिरिक संबंध बने जिससे लड़की गर्भवती हो गई। लड़की ने जब लड़के को शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। लेकिन लड़की के कई दबाव देने के बाद आरोपी ने पीड़िता की मांग में सिंदूर भरने का नाटक कर दिया और लड़की ने फिर बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद लड़के ने पीड़िता को अपनाने से इनकार कर दिया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में प्यार का झांसा देकर रेप करने की शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी ने बताया कि नाबालिग को प्यार में फंसाकर रेप किया है। आरोपी इस समय जेल में है वहीं पीड़ित लड़की और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़