मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी

Mohan Yadav
ANI

मुख्यमंत्री ने मुर्मू के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रगति, जन कल्याण और कमजोर वर्गों के उत्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लोग राष्ट्रपति मुर्मू से प्रेरणा लेते रहेंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर बधाई दी। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। यादव ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उनका सार्वजनिक जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने मुर्मू के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रगति, जन कल्याण और कमजोर वर्गों के उत्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लोग राष्ट्रपति मुर्मू से प्रेरणा लेते रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़