Madurai के तिरुप्परनकुंद्रम में उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास 15 दिसंबर तक दीप जलाने की मिली छूट

Madurai के तिरुप्परनकुंद्रम में उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास 15 दिसंबर तक दीप जलाने की मिली छूट
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के पास आम श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीप प्रज्वलित करने की अनुमति दी गई है। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासनिक रिसीवर के अनुसार भक्त सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक दीप जला सकते हैं। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सुरक्षा नियमों और शांति व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया है।

तमिलनाडु के मदुरै जिले की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित उच्ची पिल्लयार मंदिर के नजदीक श्रद्धालुओं को 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक दीपक जलाने की अनुमति दी गई है। उच्चतम न्यायालय द्वारा अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर के लिए नियुक्त प्रशासनिक रिसीवर ने रविवार को यह जानकारी दी। दोनों रिसीवर द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस दौरान आम लोगों को सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच दीपक जलाने की अनुमति होगी।

मंदिर के रिसीवर ने भक्तों और आम जनता से अपील की कि वे प्रशासनिक अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, शांतिपूर्ण ढंग से दीप जलाने में पूरा सहयोग दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखें। इससे पहले, उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, 28 नवंबर को शाम करीब पांच बजे तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर बने पाषाण दीप स्तंभ ‘दीपथून पर ‘तिरुकार्तिगई दीपम’ प्रज्वलित किया गया। यह प्रक्रिया न्यायायल द्वारा रिसीवर के तौर पर नियुक्त मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. पार्थिबन की सीधी देखरेख में संपन्न हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़