Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद टाला गया मौनी अमावस्या का अमृत स्नान, अखाड़ा परिषद ने किया ये ऐलान

mahakumbh5
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
रितिका कमठान । Jan 29 2025 10:44AM

इस हादसे के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़ा ने आज का अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया। अखाड़ा ने ऐलान किया कि आज का स्नान अब बसंत पंचमी के दिन आयोजित किया जाएगा। हालांकि अब अखाड़ा परिषद ने कहा कि भीड़ छटने के बाद स्नान किया जाएगा।

मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में अमृत स्नान किया जाना था। महाकुंभ का ये दूसरा अमृत स्नान होने वाला है। इस अमृत स्नान से पहले ही महाकुंभ में भगदड़ मच गई। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

इस हादसे के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़ा ने आज का अमृत स्नान रद्द करने का फैसला किया। अखाड़ा ने ऐलान किया कि आज का स्नान अब बसंत पंचमी के दिन आयोजित किया जाएगा। हालांकि अब अखाड़ा परिषद ने कहा कि भीड़ छटने के बाद स्नान किया जाएगा।

गौरतलब है कि महाकुंभ को लेकर देश के कोने कोने से श्रद्धालु कुंभ में पहुंच रहे है। इसी बीच बुधवार की सुबह संगम नोज पर भीड़ बढ़ने के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए है, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़