राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोले महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष, दिल पर पत्थर रखकर हमने एकनाथ शिंदे को बनाया CM

Chandrakant Patil
ANI
अंकित सिंह । Jul 23 2022 4:55PM

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से इस बात की संभावना लगातार जताई जा रही थी कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री तो भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे। लेकिन अचानक ही देवेंद्र फडणवीस एक प्रेस कांफ्रेंस करके एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी। इसे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक भी बताया गया।

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में बड़ा सत्ता परिवर्तन हुआ। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के लगभग 40 विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी। इस बगावत का नतीजा यह हुआ कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई। उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। बाद में भाजपा के सहयोग से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से इस बात की संभावना लगातार जताई जा रही थी कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री तो भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ही बनेंगे। लेकिन अचानक ही देवेंद्र फडणवीस एक प्रेस कांफ्रेंस करके एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर दी। इसे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक भी बताया गया। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में जो सरकार बनी उसमें फिलहाल राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: किसकी शिवसेना? EC ने 8 अगस्त तक शिंदे और उद्धव खेमे को दस्तावेजी सबूत पेश करने को कहा

इन सबके बीच महाराष्ट्र भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील का एक बड़ा बयान सामने आया है। चंद्रकांत पाटील ने कहा है कि एकनाथ शिंदे को दिल पर पत्थर रखकर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री हमने बनाया है। पाटिल के इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है। पाटिल ने दावा किया है कि पिछले ढाई साल की तस्वीर देखने के बाद महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन जरूरी था जोकि हो चुका है। ऐसे में जरूरी यह भी था कि हम लोगों को अच्छा संदेश है और सही फैसलों से एक स्थिरता दे सके। केंद्रीय नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया। हालांकि चंद्रकांत पाटील ने यह भी कहा है कि इस फैसले की उम्मीद नहीं थी। हम सब इस फैसले से दुखी हैं। वसंतराव नाईक के बाद देवेंद्र फडणवीस लगातार 5 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे। किसी ने नहीं सोचा था कि केंद्र की ओर से ऐसा फैसला लिया जाएगा। लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने भी नेतृत्व के फैसले को दिल पर पत्थर रखकर स्वीकार किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की नयी सरकार ‘शैतानी महत्वाकांक्षा’ से पैदा हुई, गिर जाएगी : आदित्य ठाकरे

हालांकि, चंद्रकांत पाटील ने यह भी कह दिया कि इस फैसले से पार्टी के लोग दुखी जरूर है लेकिन उन्होंने नाराजगी नहीं जताई है और यही हमारी पार्टी की ताकत है। आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक 23 जुलाई को पनवेल में आयोजित की गई थी। इसमें राज्य के नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अलावा कई बड़े नेता शामिल थे। आगामी रणनीति और चुनाव को लेकर इस में चर्चा हुई। दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा की गई है। लेकिन कहीं ना कहीं चंद्रकांत पाटील का यह बयान एकनाथ शिंदे को अच्छा नहीं लगेगा। फिलहाल खबर यह भी है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़