सरकारी अधिकारी पर मछली फेंकने के आरोप में नितेश राणे गिरफ्तार

Maharashtra Congress legislator Nitesh Rane Arrested
[email protected] । Jul 11 2017 4:43PM

पिछले सप्ताह एक बैठक के दौरान सरकार के वरिष्ठ कर्मचारी पर कथित रूप से मछली फेंकने के आरोप में कांग्रेस विधायक नितेश राणे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई। पिछले सप्ताह एक बैठक के दौरान सरकार के वरिष्ठ कर्मचारी पर कथित रूप से मछली फेंकने के आरोप में कांग्रेस विधायक नितेश राणे को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। अवर पुलिस अधीक्षक प्रकाश गायकवाड ने कहा, राणे को 23 अन्य लोगों के साथ तटवर्ती कोंकण के मालवन से गिरफ्तार कर सिंधुदुर्ग की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। उनके खिलाफ ड्यूटी कर रहे सरकारी अफसर पर आपराधिक बल प्रयोग, दंगाई, आपराधिक धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय समाचार चैनल पर प्रसारित वीडियो में दिखाया गया है कि, छह जुलाई को राणे सिंधुदुर्ग जिले के मत्स्य आयुक्त से उनके कार्यालय में लोगों के समक्ष बात कर रहे हैं। मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा के लिए बुलायी गयी बैठक में विधायक ने अपना आपा खो दिया और आयुक्त के टेबल पर रखी मछली उठाकर उन पर फेंक दी। सिंधुदुर्ग जिले के कानकावली से विधायक राणे ने फिर कहा कि उन्होंने कोंकण क्षेत्र के पारंपरिक मछुआरा समुदाय के प्रति अधिकारी के लापरवाह रवैये के विरोध में ऐसा किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़