महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 के पार

coronavirus maharashtra

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आए कोविड-19 के 150 नए मामलों में से 116 अकेले मुंबई से आए हैं। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गयी है।

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 150 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,018 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गयी है। 

उन्होंने बताया कि मंगलवार को आए कोविड-19 के 150 नए मामलों में से 116 अकेले मुंबई से आए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य मामलों में... पुणे में 18, अहमदनगर, नागपुर और औरंगाबाद में तीन-तीन, ठाणे और बुल्ढाणा में दो-दो और सतारा, रत्नागिरि और सांगली में एक-एक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़