महाराष्ट्र सरकार करेगी डिजिटल कक्षा की शुरूआत, विदेशों में लोगों को सिखाई जाएगी मराठी भाषा

MOBILE
Google common license

महाराष्ट्र सरकार विदेशों में लोगों को मराठी भाषा सिखाने के लिए डिजिटल कक्षा की शुरूआत करेगी।मंत्री ने कहा कि मराठी को शास्त्रीय का दर्जा दिए जाने के संबंध में केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा गया है और जवाब की प्रतीक्षा है।

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के मंत्री सुभाष देसाई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार विदेशों में रहने वाले लोगों को मराठी सिखाने के लिए डिजिटल कक्षाओं की शुरूआत करेगी। प्रदेश के उद्योग एवं मराठी राज्य मंत्री ने उदगीर में आयोजित 95वीं मराठी साहित्य सभा के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस मौके पर देसाई ने मराठी विभाग की विभिन्न पहलों का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें: गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के 18 नागरिक पहुंचे भारत, शरणार्थी शिविर में दी गई जगह

उन्होंने कहा, पहले, दुकानों के साइनबोर्ड मराठी में लगाने का कानून था। लेकिन छोटे प्रतिष्ठानों को नियम से छूट दी गई थी, और उसमें भी सुधार कर दिया गया था। मंत्री ने कहा कि मराठी को शास्त्रीय का दर्जा दिए जाने के संबंध में केंद्र को एक प्रस्ताव भेजा गया है और जवाब की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न बोलियों और मराठी साहित्य का अध्ययन करने के लिए हर जिले में मराठी भवन की स्थापना करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़