कोविड -19 टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र सबसे ऊपर, राजस्थान को पछाड़ा

Maharashtra tops in COVID-19 vaccination drive

टीकाकरण अभियान में राज्यों की सूची में राजस्थान को पछाड़ कर महाराष्ट्र सबसे ऊपर पहुंच गया है।महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि, “महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है जो 50 लाख खुराक के आंकड़े को पार कर चुका है। हम टीकाकरण को और बढ़ाएंगे।”राजस्थान में टीकाकरण खुराक की कुल संख्या 49,94,574 है।

मुंबई। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है जहां अब तक 43,42,646 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में 24 मार्च को महाराष्ट्र, राजस्थान से आगे निकल गया। राजस्थान अब दूसरे स्थान पर है जहां 43,27,874 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कोविड-नियमों का उल्लंघन, बाबा रोडेशाह की समाधि पर शराब चढ़ाने जमा हुए श्रद्धालु

व्यास ने कहा, “देश में कोविड-19 टीके की खुराक देने के मामले में महाराष्ट्र राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है।” उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 6,72,128 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है जिसके बाद दी गई खुराक की कुल संख्या 50,14,774 हो गई है। व्यास ने कहा, “महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है जो 50 लाख खुराक के आंकड़े को पार कर चुका है। हम टीकाकरण को और बढ़ाएंगे।” राजस्थान में टीकाकरण खुराक की कुल संख्या 49,94,574 है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़