राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डीबी गुप्ता को हटाकर राजीव स्वरूप को बनाया मुख्य सचिव

rajasthan

राजस्थान में ब्यूराेक्रेसी का स्वरूप अचानक बदल दिया गया। एकसाथ 103 आईएएस के तबादले किए गए।डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप काे नया मुख्य सचिव बनाया गया।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बड़ी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 103 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव स्वरूप को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार देर रात इन तबादलों व प्रशासनिक फेरबदल का आदेश निकाला। राज्य सरकार ने डीबी गुप्ता की जगह राजीव स्वरूप को मुख्य सचिव बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत, 115 नये मामले

इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव का कार्यभार दिया गया है। अभी तक इस पद पर राजीव स्वरूप थे। वहीं अखिल अरोड़ा को रोहित कुमार सिंह की जगह चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर तीन अतिरिक्त मुख्य सचिव, पांच संभागीय आयुक्त व 15 जिला कलेक्टरों के नाम इस तबादला सूची में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़