दक्षिण मुंबई में छत का बड़ा हिस्सा ढह गया, 35 लोग को मलबे से सुरक्षित निकाला गया

Mumbai

दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में शुक्रवार को सुबह पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल की छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसके बाद कम से कम 35 लोगों को बचाया गया।

मुंबई। दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में शुक्रवार को सुबह पांच मंजिला इमारत की तीसरी मंजिल की छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसके बाद कम से कम 35 लोगों को बचाया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वजू कोटक मार्ग पर आशापुरा इमारत में हुए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बचाव कार्य अब भी जारी है।

इसे भी पढ़ें: कोपा अमेरिका की आलोचना करना कोच को पड़ा मंहगा, लगा इतने का जुर्माना

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरम्मत के दौरान तीसरी मंजिल की छत का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे सीढ़ियों से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। दमकल विभाग ने कम से कम 35 लोगों को बचाया है।’’ नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने इस पुरानी इमारत के मरम्मत का काम हाथ में लिया था। दमकल विभाग के कर्मियों के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़