ममता के समर्थन में बोले नायडू, गैर भाजपाई सरकार बनाने में होगी TMC की अहम भूमिका

mamata-to-play-major-role-in-forming-non-bjp-govt-at-centre-says-chandrababu-naidu
[email protected] । May 9 2019 8:49AM

तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है क्योंकि वह राज्य की मुख्यमंत्री से राजनीतिक रूप से लड़ने में नाकाम रही है।

झाड़ग्राम। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू ने बुधवार को दावा किया कि केन्द्र में अगली गैर भाजपा सरकार को बनाने में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। तेलुगुदेशम पार्टी के प्रमुख नायडू ने आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल में वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए सांप्रदायिक कार्ड खेल रही है क्योंकि वह राज्य की मुख्यमंत्री से राजनीतिक रूप से लड़ने में नाकाम रही है। 

इसे भी पढ़ें: अगर मोदी फिर से जीते तो देश में नहीं रहेगा लोकतंत्र: ममता बनर्जी

नायडू तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में रैलियां करने के लिए दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल आये हुए हैं। उनकी बृहस्तपिवार को खड़गपुर में बनर्जी के साथ बैठक निर्धारित है। नायडू ने यहां पहुंचने से पहले नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से दो दिन पहले 21 मई को विपक्षी नेताओं की बैठक की योजना पर विचार विमर्श किया ताकि चुनाव पश्चात गठबंधन की रूपरेखा तय हो सके।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़