Manohar Lal Khattar Birthday: मनोहर लाल खट्टर ने ऐसे तय किया सब्जी बेजने से लेकर हरियाणा के सीएम तक का सफर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 05 मई को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका राजनीतिक जीवन और निजी जीवन दोनों कमाल के रहे हैं। संघ के प्रति मनोहर लाल खट्टर की प्रतिबद्धता की वजह से उन्होंने कभी शादी न करने की शपथ ले ली।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 05 मई को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका राजनीतिक जीवन और निजी जीवन दोनों कमाल के रहे हैं। हालांकि राजनीति के शिखर पर पहुंचने वाले मनोहर लाल खट्टर ने कभी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने सब्जी बेचने तक का काम किया है। वहीं संघ के प्रति मनोहर लाल खट्टर की प्रतिबद्धता की वजह से उन्होंने कभी शादी न करने की शपथ ले ली। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके मनोहर लाल खट्टर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और शिक्षा
पंजाब-हरियाणा के विभाजन के बाद निंदाना में 05 मई 1954 को मनोहर लाल खट्टर का जन्म हुआ था। उन्होंने शुरूआती पढ़ाई गांव के ही आनंदपुर हाईस्कूल से पूरी की। वह गणित में बहुत अच्छे थे और वह पढ़ाई में भी रुचि रखते थे। दरअसल, साल 1947 को विभाजन के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से निंदाना गांव में आकर बस गया। उनके पिता और दादा दूसरों के खेतों में मजदूरी किया करते थे। समय बदलने पर उनके परिवार ने अपनी जमीन खरीदी और खेती करनी शुरू की। मनोहर लाल खट्टर अपने भाईयों में सबसे बड़े थे और उन पर जिम्मेदारियों का बोझ भी था।
आरएसएस की सदस्यता
मनोहर लाल खट्टर ने आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की थी। फिर इसी दौरान वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। साल 27 साल की उम्र में उनको संघ में प्रचारक के रूप में खूब ख्याति मिली। इसी दौरान खट्टर पर उनके परिवार का दबाव पड़ने लगा कि वह शादी कर लें। लेकिन संघ की प्रमुखता की वजह से खट्टर ने कभी शादी न करने की शपथ ली। फिर वह लगातार 14 सालों तक संघ के लिए काम करते रहे। साल 1994 में मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और फिर उनको हरियाणा बीजेपी का महासचिव बनाया गया।
राजनीतिक सफर
सालों तक संघ और भाजपा के लिए काम करने के बाद पहली बार साल 2014 में मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उस दौरान हरियाणा में जाटों के दिग्गज नेता माने जाने वाले भूपिंदर सिंह हुड्डा की सरकार थी। साल 2014 में हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर ने पहली बार चुनाव लड़े। मनोहर लाल खट्टर और भाजपा दोनों को चुनाव में जीत मिली। जिसके बाद राज्य में खट्टर की सरकार बनी और वह हरियाणा के सीएम बने। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में फिर से मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी ने जीत हासिल की। वहीं दोबारा फिर उनको राज्य का सीएम बनाया गया।
अन्य न्यूज़












