मनोज तिवारी की हुंकार, साल 2020 में हटाएंगे केजरीवाल सरकार

manoj-tiwari-s-hunk-will-remove-kejriwal-government-in-year-2020
[email protected] । Jun 3 2019 11:07AM

उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से माफी मांगी कि उन्हें केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार ने अभी उसे लागू नहीं किया है।

नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आम चुनावों में मतदाताओं के समर्थन के लिए उनका आभार जताने के वास्ते उत्तरपूर्वी दिल्ली में रविवार को रोड शो किया तथा कहा कि उनकी पार्टी 2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार को हटा देगी। तिवारी ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित और आप के दिलीप पांडे को हराकर अपनी उत्तरपूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट सफलतापूर्वक बचा ली। उन्होंने दीक्षित को 3.66 लाख वोटों और आप उम्मीदवार को करीब छह लाख वोटों से हराया।

तिवारी ने कहा कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा के लिए जीत सुनिश्चित करके लोगों ने भाजपा में अपना भरोसा जताया है। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से माफी मांगी कि उन्हें केंद्र की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार ने अभी उसे लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2020 में अगले विधानसभा चुनावों में केजरीवाल सरकार को हटाने तथा दिल्ली का चौतरफा विकास सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया है।’’

इसे भी पढ़ें: कुछ इस तरह से मोदी सरकार की मदद करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

तिवारी का रोड शो पांचवां पुस्ता, मदर डेरी से शुरू हुआ और अरविंद नगर, घोंडा, ब्रह्मपुरी, सीलमपुर, चौहान बांगर, मौजपुर, बाबरपुर, रोहताश नगर, दुर्गापुरी, राम नगर, अशोक नगर से गुजरा तथा तेग बहादुर अस्पताल पर खत्म हुआ जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ा। दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का उद्देश्य नरेंद्र मोदी को हटाना था जिसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय हित और देश की अखंडता से समझौता किया।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने राजद्रोह से संबंधित कानून को बदलने की भी घोषणा की और यहां तक कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ नजर आए। लेकिन देश के लोगों ने इन राष्ट्र-विरोधी तत्वों के खिलाफ अपनी शक्ति (वोट) का इस्तेमाल किया और उन्हें हराया।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़