Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, 'हमारा ईरान जीत गया'

Shia Community Kashmir
ANI

ईरानी झंडे लहराते हुए लोगों ने युद्धविराम की घोषणा पर खुशी जताई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान जश्न के हिस्से के रूप में कश्मीरी कहवा भी बांटा गया। इस युद्धविराम को लोगों ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान की 'जीत' बताया।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है, और लोगों ने इसे ईरान की "जीत" करार दिया है। हम आपको बता दें कि घाटी के विशेष रूप से शिया बहुल क्षेत्रों में सैकड़ों लोग युद्धविराम का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर जमा हुए। श्रीनगर शहर के सैदाकदल और जदीबल क्षेत्रों के साथ ही घाटी के बडगाम, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में भी जश्न का माहौल बन गया है।

ईरानी झंडे लहराते हुए लोगों ने युद्धविराम की घोषणा पर खुशी जताई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान जश्न के हिस्से के रूप में कश्मीरी कहवा भी बांटा गया। इस युद्धविराम को लोगों ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान की "जीत" बताया। लोगों ने कहा, "यह युद्धविराम ईरान के लिए एक जीत है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आज हम इस जीत का जश्न मना रहे हैं।" कश्मीरी नेताओं ने भी इस संघर्षविराम का स्वागत किया है साथ ही यह सवाल भी उठाया है कि आखिर इस जंग से अमेरिका को हासिल क्या हुआ?

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir में 'Zero Tolerance' Policy, आतंक से लिंक पर LG सिन्हा का बड़ा एक्शन, 2 कर्मचारी बर्खास्त

हम आपको याद दिला दें कि इससे पहले, ईरान के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए कश्मीर में बड़े पैमाने पर धन जुटाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें लोगों ने ईरान के लोगों की मदद के लिए पैसे और अन्य कीमती सामान दान किए थे। हम आपको बता दें कि कश्मीर और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक संबंध हैं जिसके कारण कश्मीर को अक्सर 'ईरान-ए-सगीर' (छोटा ईरान) कहा जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़