मीडिया को सकारात्मक रवैये की जरूरत, कई बार फैलाता है सनसनी: नायडू

Media Goes Sensational At Times, Requires Positive Attitude, Venkaiah Naidu
[email protected] । Apr 21 2018 8:45AM

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा कि मीडिया कई बार सनसनी फैलाता है और उसे यह याद दिलाए जाने की जरूरत है कि सकारात्मक रवैया आवश्यक है।

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कहा कि मीडिया कई बार सनसनी फैलाता है और उसे यह याद दिलाए जाने की जरूरत है कि सकारात्मक रवैया आवश्यक है। प्रशासनिक दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। नायडु ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व, कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका और मीडिया अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं लेकिन कई बार मीडिया सनसनी फैलाता है।

उन्होंने कहा कि, ‘सनसनी में समझदारी नहीं होती और यह निरर्थक बन जाता है। आपको यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आप क्या संदेश देना चाहते हैं।’ उप राष्ट्रपति ने कहा कि, ‘मैं मीडिया के दोस्तों को कोई सीख नहीं दे रहा। वह मुझे ज्यादा बेहतर जानते हैं। लेकिन उन्हें यह याद दिलाए जाने की जरूरत है कि सकारात्मक रवैया आवश्यक है, मानसिकता बदलने की जरूरत है।’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़