मिलिए जम्मू की सिंगर जूही सिंह से, यूट्यूब पर हैं पॉपुलर

प्रभासाक्षी से बातचीत में जूही सिंह ने बताया कि वह डोगरी भाषा के गाने को पुनर्जीवित करना चाहती हैं। उन्होंने पिता और भाई के साथ मिलकर कई गाने भी गाए हैं। पिता लोगों को संगीत की शिक्षा देते हैं और दोनों भाई-बहन उनकी रियाज को सुनते हैं और उससे शिक्षा लेते हैं।
जम्मू कश्मीर के युवा अपने हुनर की बदौलत अलग पहचान बना रहे हैं। इसी कड़ी में जूही सिंह का भी नाम आता है। कोरोना महामारी के दौरान जूही सिंह ने कई गाने गाए और मशहूर हो गईं। जूही सिंह जम्मू के प्रसिद्ध संगीत परिवार से आती हैं। शुरू से ही उनका झुकाव संगीत के प्रति भी रहा है। वह हमेशा अपने पिता सूरज सिंह को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं। सूरज सिंह का रियाज उन्हें आकर्षित करता रहा और उन्हें संगीत के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित भी किया। पिता को देखकर ही जूही सिंह का संगीत के प्रति आकर्षण भी हुआ। जूही सिंह पेशेवर अभिनेत्री भी हैं जो थिएटर में अभिनय करती हैं।
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में दुनिया का सबसे बड़ा Igloo Cafe, बैठ सकते हैं 40 मेहमान
फिलहाल जूही सिंह सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुकी हैं। जूही सिंह ने बताया कि किसी ने उनके जन्मदिन पर उन्हें गिटार उपहार में दिया और उन्होंने यूट्यूब पर उसे बजाना सिखा। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने अपने भाई रोही सिंह के साथ मिलकर यूट्यूब पर गाना अपलोड करना शुरू कर दिया। यह गाने वायरल होने लगे। पूरे भारत में इन्हें प्यार मिले लगा। प्रसिद्ध संगीत निर्देशक, राजनीतिज्ञ उनके वीडियो को ट्वीट करने लगे जिससे कि इन्हें प्रसिद्धि मिलने लगी। प्रसिद्धि के साथ-साथ जूही सिंह को आर्थिक मदद भी मिलने लगी।
इसे भी पढ़ें: कश्मीर से केरल तक... योगी की अपील पर नेता क्यों मचा रहे राजनीतिक शोर
प्रभासाक्षी से बातचीत में जूही सिंह ने बताया कि वह डोगरी भाषा के गाने को पुनर्जीवित करना चाहती हैं। उन्होंने पिता और भाई के साथ मिलकर कई गाने भी गाए हैं। पिता लोगों को संगीत की शिक्षा देते हैं और दोनों भाई-बहन उनकी रियाज को सुनते हैं और उससे शिक्षा लेते हैं। जूही सिंह ने बताया कि संगीत एक साधना है और इसे संयम के साथ सीखा जाता है। भाई बहन ने मिलकर डोगरी भाषा में काफी प्रयोग किया और जो सफल भी रहा।
अन्य न्यूज़














