Meghalaya: अज्ञात बदमाशों ने उपमुख्यमंत्री के घर पर फेंका पेट्रोल बम

petrol bomb
ANI

घटना के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

मेघालय के उपमुख्यमंत्री स्नियावभालंग धर के घर पर शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी। धर, पूर्वी खासी हिल्स जिले के नोंगमिनसोंग में रहते हैं।

पुलिस ने बताया, ‘‘अज्ञात बदमाशों ने धर के आवास को निशाना बनाकर पेट्रोल बम फेंका, जो बालकनी में गिरा। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।’’ धर ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई।

घटना के बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़