पत्नी ने शादी के बाद नहीं बदला उपनाम तो आप हैं कमजोर पतिः अध्ययन

Men seen as less powerful when wife keeps her surname
समाज में उन पतियों को कम शक्तिशाली समझा जाता है जिनकी पत्नियां शादी के बाद अपना उपनाम नहीं बदलती। अपने आप में इस तरह के पहले अध्ययन में यह पाया गया है।

वाशिंगटन। समाज में उन पतियों को कम शक्तिशाली समझा जाता है जिनकी पत्नियां शादी के बाद अपना उपनाम नहीं बदलती। अपने आप में इस तरह के पहले अध्ययन में यह पाया गया है। इसमें शादी के बाद पति का उपनाम अपनाने या न अपनाने की सूरत में लोगों की पुरुषों के व्यक्तित्व को लेकर सोच का अध्ययन किया गया। शादी के बाद जो महिलाएं अपना उपनाम नहीं बदलतीं ऐसे पुरुषों को नारीत्व से जुड़ी विशेषताओं में उच्च दर्जे का समझा जाता है और पुरुषत्व से जुड़ी विशेषताओं में कम दर्जे का आंका जाता है।

महिलाओं का शादी के बाद पति का उपनाम अपनाना दुनिया भर में आम है। आज तक, वैज्ञानिकों ने इस बात से संबंधित कभी कोई शोध नहीं किया कि महिलाओं का शादी के बाद उपनाम को लेकर चयन कैसे दूसरों का उनके पति को लेकर दृष्टिकोण बदल सकता है। अमेरिका के नेवेडा विश्वविद्यालय ने अमेरिका और ब्रिटेन में इससे संबंधित तीन अध्ययन किए।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़