दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंचा

Mercury settles at 44.2 degrees on hottest day in Delhi
[email protected] । May 21 2018 9:10PM

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के कारण आज इस मौसम की सबसे अधिक गर्मी महसूस की गयी। यह आंकड़ा पालम वेधशाला का रहा।

राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के 44.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने के कारण आज इस मौसम की सबसे अधिक गर्मी महसूस की गयी। यह आंकड़ा पालम वेधशाला का रहा। वहीं सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक शहर में अधिकतम पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। सफदरजंग के वेधशाला के आंकड़े को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''पालम और सफदरजंग वेधशाला द्वारा दर्ज न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 25.5 डिग्री सेल्सियस रहे।’’ शहर में आर्द्रता 21 से 47 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल सुबह मौसम साफ रहने की संभावना जतायी है। उनके मुताबिक दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़