दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, धूप खिली रहने की उम्मीद

Delhi

दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप खिली रहने की संभावना है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप खिली रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

इसे भी पढ़ें: चोट के कारण मोर्गन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला के बाकी मैचों से बाहर

अगले कुछ दिन तक अधिकतम तापमान बढ़कर 20 से 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 से 11 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के दूसरे सप्ताह से, अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य के नजदीक या उससे अधिक रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़