शर्मसार! मुजफ्फरनगर में नाबालिग लड़की को अगवा कर किया बलात्कार

minor-girl-abducted-raped-in-muzaffarnagar-police
[email protected] । Aug 7 2018 11:29AM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में न्यू मंडी थाना इलाके की 15 वर्षीय एक लड़की को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में न्यू मंडी थाना इलाके की 15 वर्षीय एक लड़की को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया। थाना प्रभारी हरशरण शर्मा के मुताबिक आरोपी विशाल ने 15 जुलाई को लड़की को अगवा कर लिया और दूसरे शहर ले जा कर वहां उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो कानून और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में लड़की के पिता द्वारा एक मामला दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि लड़की की चिकित्सा जांच की जा रही है। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी विशाल के चंगुल से बच कर किसी तरह घर पहुंच गयी। वहीं एक अन्य घटना में शहर में 16 वर्षीय एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल शाम वह मॉडल टाउन इलाके में ट्यूशन पढ़ने के लिए गयी थी। सिविल लाइन्स थाना के एसएचओ डीके त्यागी ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि शरारती तत्वों ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। त्यागी ने बताया कि लड़की को ढ़ूढने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़