सिलवासा में नाबालिग लड़की के साथ उप प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक ने बलात्कार किया

केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव के सिलवासा में एक स्कूल में उप प्रधानध्यापक समेत दो शिक्षकों ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सिलवासा। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव के सिलवासा में एक स्कूल में उप प्रधानध्यापक समेत दो शिक्षकों ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य के बाद लड़की धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया कि उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इसे भी पढ़ें: 28 साल के बलात्कार के दोषी ने जेल में ब्लेड से काटा अपना गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती
उसके अनुसार दोंनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिलवासा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (2)(एफ)(एन) (नाबालिग के साथ बलात्कार), 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) और 506 (2) (अपराधिक मंशा) तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानो के तहत मामला दर्ज किया गया।
अन्य न्यूज़











